
पंजाब-हरियाणा में अलायंस, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में अकेले चुनाव लड़ेगी BSP, मायावती का बड़ा ऐलान
AajTak
बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने एक बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी पंजाब और हरियाणा में क्षेत्रिय दलों के साथ कुछ शर्तों के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी तो वहीं राजस्थान और छत्तीसगढ़ में BSP अकेले ही मैदान में उतरेगी.
बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने एक बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी पंजाब और हरियाणा में क्षेत्रिय दलों के साथ कुछ शर्तों के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी तो वहीं राजस्थान और छत्तीसगढ़ में BSP अकेले ही मैदान में उतरेगी.
मायावती ने आगे कहा कि एक तरफ सत्ता पक्ष फिर से अपनी सरकार बनाने की दलीले दे रहा है. तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी गठबंधन के सहारे सत्ता में आने के सपने देख रही है. दोनों ही गठबंधन सरकार में आने के लिए अपने-अपने दावे ठोक रहे हैं. लेकिन जिन लोगों ने पहले जो वादे किये थे, वो खोखले साबित हुए.
मायावती ने कहा कि क्षेत्रीय दलों को अगर साथ आना है तो उसके लिए शर्त यह है कि उनका एनडीए और बदले गए यूपीए से भी कोई संबंध नहीं होना चाहिए. बीएसपी को भी सत्ता पर आसीन होने का अवसर मिल सकता है. इन सब बातों को ध्यान में रखकर बसपा को मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना जैसे राज्यों में अकेले चुनाव लड़कर दमखम दिखाना है.
बीजेपी 300 से ज्यादा सीटें लाने की बातें कर रही है, लेकिन उनकी बातों में भी कथनी और करनी का अंतर है. उनकी कथनी करनी में कांग्रेस की तरह ही खास बदलाव नहीं आता है. सत्ता में रहने के दौरान इनके दावे भी खोखले ही साबित होते रहे है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







