
पंजाब से जम्मू कश्मीर तक NIA की रेड, आतंकी गतिविधियों को लेकर एक्शन
AajTak
आतंकी गतिविधियों और टेरर फंडिंग को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी एक्शन में है. एनआईए ने पंजाब, चंडीगढ़ से लेकर जम्मू कश्मीर तक करीब दर्जनभर संदिग्धों के ठिकानों पर रेड की है.
आतंकी संगठनों की फंडिंग से जुड़े मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी NIA एक्शन में है. एनआईए की टीम लगातार पंजाब और जम्मू कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में संदिग्ध लोगों से जुड़े ठिकानों पर रेड कर रही है. एनआईए ने शनिवार की सुबह ही पंजाब और जम्मू कश्मीर में करीब दर्जनभर जगहों पर रेड की जो अब तक जारी है.
जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह-सुबह ही एनआईए एक्शन में आ गई. एनआईए की कई टीमों ने पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के साथ ही जम्मू कश्मीर में करीब दर्जनभर जगह छापेमारी कर दी. बताया जाता है कि पंजाब के सीमावर्ती जिलों तरनतान, अमृतसर के साथ ही फिरोजपुर में छापेमारी कर रही हैं.
एनआईए ने हाल ही में दर्ज एक नए मामले में खालिस्तानी चरमपंथी समूह पर कार्रवाई की है. एनआईए की टीमें संदिग्धों के ठिकानों पर दस्तावेज खंगाल रही हैं. एनआईए की इस रेड की जद में आतंकी गतिविधियों में संलिप्त होने के संदिग्ध हैं. जम्मू कश्मीर में भी संदिग्धों से जुड़े कुछ ठिकानों पर एनआईए ने छापेमारी की है.
एनआईए की टीमें जम्मू कश्मीर के कठुआ में छापेमारी कर रही हैं. बताया जाता है कि एनआईए की ओर से कठुआ में छापेमारी की कार्रवाई आतंकी घटनाओं, आतंकी फंडिंग और हवाला रैकेट को लेकर है. बताया जाता है कि BKI, KLF और ISYF जैसे संगठन एनआईए की रडार पर हैं.
गौरतलब है कि एनआईए ने हाल ही में जम्मू कश्मीर में करीब 16 से 17 जगह रेड की थी. एनआईए ने जम्मू में एक जगह रेड की थी और बाकी सभी रेड कश्मीर में की गई थीं. एनआईए की रेड को लेकर ये जानकारी सामने आई थी कि केंद्रीय एजेंसी ने उन्हीं लोगों के घर और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की थी, जिनके नाम अलग-अलग हथकंडे अपनाकर खून-खराबा फैलाने के मामलों में सामने आए थे.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










