
पंजाब: शनिवार को CM भगवंत मान की कैबिनेट का शपथ ग्रहण, संभावित मंत्रियों की लिस्ट देखें
AajTak
Punjab News: पंजाब राजभवन में राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे. भगवंत मान 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके.
पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा. राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित नवनिर्वाचित विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे. इससे पहले भगवंत मान ने 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी.
आम आदमी पार्टी के सूत्रों की मानें तो भगवंत मान को आलाकमान ने अपनी कैबिनेट तय करने की छूट दी है. सूत्रों का कहना है कि मान वरिष्ठ विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल करने के इच्छुक हैं. आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी राघव चड्ढा ने भी संकेत दिया है कि कैबिनेट मंत्रियों का चयन मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है.
प्रचार के दौरान पंजाब के लोगों से किए गए वादे के मुताबिक, हिंदू और दलित समुदायों से एक-एक उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे. पूर्व नेता प्रतिपक्ष और एक प्रमुख दलित चेहरे हरपाल सिंह चीमा का डिप्टी सीएम पद के लिए सबसे आगे हैं. चीमा दूसरी बार दिर्बा से विधाक चुने गए हैं और बादल व कैप्टन अमरिंदर सिंह के अत्यधिक आलोचक रहे हैं.
भगवंत कैबिनेट में इन नामों की भी चर्चा
हरपाल सिंह चीमा के अलावा आम आदमी पार्टी के जिन नेताओं के नाम मंत्री पद के लिए चर्चा में हैं, उनमें कुलतार सिंह सांडवा, अमन अरोड़ा, गुरमीत सिंह मीत हेयर, जयकिशन सिंह रोडी के अलावा अन्य शामिल हैं.
सूत्रों का कहना है कि कुल 11 में से तीन महिला विधायक कैबिनेट का हिस्सा होंगी. तलवंडी साबो विधायक बलजिंदर कौर और नवजोत सिंह सिद्धू को हराने वाली पहली बार की जीवन ज्योत कौर को कैबिनेट मंत्री बनाया जा रहा है, वहीं जगराओं से विधायक सरबजीत कौर मानुके को विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







