
पंजाब: रोपड़ रेंज के नए DIG नियुक्त किए गए नानक सिंह, हरचरण संह भुल्लर की जगह तैनाती
AajTak
पंजाब के रोपड़ रेंज में आईपीएस अधिकारी नानक सिंह की नियुक्ति तब हुई है जब पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को सीबीआई ने रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था. नानक सिंह, जो 2011 बैच के अधिकारी हैं, पहले बॉर्डर रेंज के डीआईजी थे.
पंजाब के रोपड़ रेंज में आईपीएस अधिकारी नानक सिंह को नया डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) नियुक्त किया गया है. यह नियुक्ति तब हुई है जब पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर को रिश्वतखोरी के आरोप में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था. डॉ. नानक सिंह, जो 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, पहले बॉर्डर रेंज के DIG के पद पर तैनात थे और अब उन्हें रोपड़ रेंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
सीबीआई ने गुरुवार को रोपड़ रेंज के DIG हरचरण सिंह भुल्लर को उनके मोहाली कार्यालय से गिरफ्तार किया. उनके खिलाफ एक कथित रिश्वतखोरी मामले में जांच जारी है. जांच एजेंसी ने उनके कब्जे से लगभग 5 करोड़ रुपए नकद और करीब 1.5 किलो सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद किए हैं.
यह भी पढ़ें: CBI का बड़ा एक्शन, 5 लाख की घूस लेते रोपड़ के DIG भुल्लर रंगे हाथ गिरफ्तार
यह कार्रवाई फतेहगढ़ साहिब के मंडी गोबिंदगढ के एक स्क्रैप डीलर आकाश बाट्टा की शिकायत पर की गई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि भुल्लर ने 2023 में दर्ज एक धोखाधड़ी और फर्जी बिल के मामले को सुलझाने के लिए रिश्वत मांगी थी.
पंजाब पुलिस ने इस मामले पर अभी कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है. नानक सिंह की नई पोस्टिंग के साथ ही रोपड़ रेंज के नेतृत्व में बदलाव हुआ है, जो क्षेत्र में कानून और व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें: पंजाब: प्रवासियों के जबरन पलायन का वीडियो वायरल होने से बढ़ा तनाव, रोपड़ में लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










