
पंजाब: मोगा में क्रैश हुआ फाइटर जेट मिग-21, पायलट की तलाश जारी
AajTak
पंजाब के मोगा में देर रात एक बजे के क़रीब फाइटर जेट मिग 21 क्रैश हो गया. ट्रेनिंग के चलते पायलट अभिनव ने मिग 21 से उड़ान राजस्थान के सूरतगढ़ के लिए भरी थी, जिसके बाद ये विमान क्रैश हो गया.
पंजाब के मोगा में देर रात एक बजे के क़रीब फाइटर जेट मिग 21 क्रैश हो गया. मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रेनिंग के चलते पायलट अभिनव ने राजस्थान के सूरतगढ़ से मिग 21 से उड़ान भरी थी, जिसके बाद ये विमान क्रैश हो गया. जानकारी यह भी है कि पायलट अभिनव जेट से बाहर निकल गए थे, उनकी तलाश की जा रही है. इंडियन एयरफोर्स के अफसरों का कहना है कि मोगा के कस्बा बाघापुराना के गांव लंगियाना खुर्द के पास देर रात एक बजे फाइटर जेट मिग 21 क्रैश हो गया. मौके पर प्रशासन और सेना के आला अफसर पहुंच गए हैं, लेकिन अभी पायलट अभिनव नहीं मिल पाए हैं. उनकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











