
पंजाब में 'मिशन रोजगार' का नया रिकॉर्ड... 4 सालों में 61,000 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
AajTak
पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मिशन रोजगार के तहत शिक्षा विभाग के 606 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिए गए, जिससे बीते चार वर्षों में 61,281 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी देने का रिकॉर्ड बना है. इन नियुक्तियों में 385 स्पेशल एजुकेटर, 157 प्राइमरी शिक्षक, 8 प्रिंसिपल और 56 अन्य कर्मचारी शामिल हैं.
पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में ‘मिशन रोजगार’ के तहत सरकारी भर्तियों का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में आज शिक्षा विभाग के 606 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए. इसके साथ ही बीते चार वर्षों में पंजाब में 61,281 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां देने का नया रिकॉर्ड कायम हुआ है.
टैगोर थिएटर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नव-नियुक्त उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए नए साल की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि यह पंजाब के लिए गर्व की बात है कि सभी नौकरियां पूरी तरह मेरिट और पारदर्शिता के आधार पर दी गई हैं और किसी भी भर्ती को अब तक अदालत में चुनौती नहीं मिली है. मुख्यमंत्री ने कहा कि अप्रैल 2022 से शुरू किए गए भर्ती अभियान के तहत सरकार युवाओं को खुद नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित कर रही है और वर्षों से चला आ रहा इंतज़ार का दौर अब खत्म हो चुका है.
385 स्पेशल एजुकेटर टीचर नियुक्त
इन 606 नियुक्तियों में 385 स्पेशल एजूकेटर शिक्षक, 157 प्राइमरी शिक्षक, 8 प्रिंसिपल और तरस के आधार पर भर्ती किए गए 56 कर्मचारी शामिल हैं. मुख्यमंत्री ने बताया कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए पहली बार अलग कैडर बनाकर स्पेशल एजुकेटर नियुक्त किए गए हैं. उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे लगभग 48 हजार विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को इससे बड़ा लाभ मिलेगा.
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पिछली सरकारों ने योग्यता की अनदेखी कर अपने चहेतों को नौकरियां दीं, जबकि उनकी सरकार ने हर गांव, शहर और कस्बे के युवाओं को योग्यता के आधार पर अवसर दिया है. उन्होंने कहा कि उनके लिए पूरा पंजाब ही परिवार है.
'शिक्षक देश के भविष्य की नींव होते हैं'

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







