
पंजाब में मिली करारी हार के बाद सिद्धू ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
AajTak
पंजाब विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने इस्तीफा दे दिया है. दरअसल, 5 राज्यों में मिली हार के बाद कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफे की मांग की थी.
पंजाब विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने इस्तीफा दे दिया है. दरअसल, 5 राज्यों में मिली हार के बाद कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफे की मांग की थी.
नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर इस्तीफे की जानकारी दी. नवजोत सिद्धू ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष की इच्छा के मुताबिक मैं पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देता हूं.
As desired by the Congress President I have sent my resignation … pic.twitter.com/Xq2Ne1SyjJ
सोनिया गांधी ने मांगा था इस्तीफा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बुरी हार मिली है. इस हार को लेकर पार्टी आलाकमान ने रविवार को एक बैठक बुलाई थी. इसके बाद से लगातार एक्शन का दौर शुरू हो गया. सोनिया गांधी ने इन राज्यों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों से इस्तीफा मांगा था. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने बताया था कि इन राज्यों में संगठन के पुनर्गठन के लिए पीसीसी अध्यक्षों से पद छोड़ने को कहा गया है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









