
पंजाब में मारे गए 2 पुलिसकर्मी प्री-वेडिंग शूट की ड्यूटी पर थे? कहानी में नया मोड़
AajTak
पंजाब के गुरदासपुर में दो पुलिसकर्मियों की गोली लगने से मौत के बीच नया विवाद खड़ा हो गया है. आरोप है कि बटाला मार्केट कमेटी के चेयरमैन माणिक मेहता के प्री-वेडिंग शूट में पुलिस जवान लगाए गए थे. SAD नेता ने वीडियो जारी कर सुरक्षा प्राथमिकताओं पर सवाल उठाते हुए निलंबन की मांग की है. पुलिस ने अभी आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है. वहीं DIG संदीप गोयल ने कहा कि मामले की हर एंगल से जांच जारी है और जल्द खुलासा होगा.
पंजाब में एक तरफ गुरदासपुर जिले के अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर दो पुलिसकर्मियों की हत्या हो गई है, जिसकी परिस्थितियां अभी भी साफ नहीं हैं. वहीं दूसरी ओर आरोप लगे हैं कि नव नियुक्त बटाला मार्केट कमेटी के चेयरमैन इंजीनियर माणिक मेहता के प्री-वेडिंग शूट के लिए ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के जवानों को लगाया गया.
वीडियो शेयर कर SAD नेता ने उठाए सवाल SAD नेता ने वीडियो पोस्ट करते हुए निलंबन की मांग की है. उन्होंने लिखा कि इस स्थिति ने राज्य में सुरक्षा प्राथमिकताओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. साथ ही एडहॉक डीजीपी और मुख्यमंत्री cum गृह मंत्री से जवाब मांगा गया है. वीडियो में दिख रहे मार्केट कमेटी चेयरमैन और पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड करने की मांग भी उठी है.
पुलिस की प्रतिक्रिया का इंतजार, वीडियो से बढ़ा विवाद मामले पर पुलिस की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने विवाद को और बढ़ा दिया है.
क्या है पूरा मामला?पंजाब के गुरदासपुर जिले में पुलिस चौकी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों की गोली लगने से मौत हो गई. यह वारदात सरहदी कस्बे दोरांगला थाना क्षेत्र के गांव आदिया में रात करीब एक बजे हुई. सूत्रों के मुताबिक दोनों जवानों के सर्विस हथियार बरामद कर लिए गए. वहीं वरिष्ठ खुफिया अधिकारी मृतकों के मोबाइल फोन की भी जांच कर रहे हैं, ताकि मामले से जुड़े अहम सुराग जुटाए जा सकें. मृतकों की पहचान होमगार्ड अशोक कुमार और पंजाब पुलिस के एएसआई गुरनाम सिंह के रूप में हुई है. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर भेज दिया गया है.
'अल-बुराक ब्रिगेड तहरीक-ए-तालिबान' के दावे पर क्या बोले DIG गुरदासपुर में दो पुलिसकर्मियों की मौत पर डीआईजी बॉर्डर रेंज अमृतसर संदीप गोयल ने हाल ही में कहा था कि इस दुखद घटना में पुलिस ने अपने दो अधिकारियों को खो दिया है. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर 'अल-बुराक ब्रिगेड तहरीक-ए-तालिबान' नामक संगठन द्वारा जिम्मेदारी लेने का दावा किया जा रहा है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर यह दावा फर्जी प्रतीत होता है. इसके बावजूद पुलिस इस एंगल की भी जांच कर रही है. डीआईजी ने कहा कि मामले को बेहद गंभीरता से लिया गया है और हर पहलू से पेशेवर तरीके से जांच जारी है. उनके अनुसार पुलिस के पास कुछ अहम सुराग हैं और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







