
पंजाब में प्रेमिका ने किया WhatsApp पर ब्लॉक, अमेरिका में प्रेमी ने लगा ली फांसी
AajTak
गुरदासपुर के रहने वाले युवक ने अमेरिका में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. बताया जा रहा है कि उसकी प्रेमिका ने उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया था. इससे परेशान होकर उसने खुदकुशी कर ली.
पंजाब के युवक ने प्रेम-प्रसंग में अमेरिका में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. वह गुरदासपुर के गांव भैनी मिया खान का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि शादी की बात करने पर प्रेमिका ने उसका मोबाइल नंबर व्हाट्सऐप पर ब्लॉक कर दिया. इससे परेशान होकर उसने जान दे दी है. लड़के के घर वालों की शिकायत पर पंजाब पुलिस ने लड़की से पूछताछ की.
नौकरी के लिए गया था अमेरिका:
गुरदासपुर का रहने वाला रेशम सिंह 2019 में नौकरी के लिए अमेरिका गया था. वहां से अपनी प्रेमिका से लगातार फोन पर बात करता रहता था. दोनों के बीच शादी को लेकर ज्यादा बातें होती थीं. वो विदेश से प्रेमिका के मांगने पर रुपये भी भेजता था. मृतक रेशम सिंह के परिवार वालों का कहना है कि रविवार को उनके बेटे ने अमेरिका से अपनी प्रेमिका को फोन किया और जल्द से जल्द भारत आकर शादी करने के लिए कहा. यह बात सुनकर प्रेमिका ने फोन काट दिया और उसका नंबर ब्लॉक कर दिया. व्हाट्सऐप पर भी उसे ब्लॉक कर दिया. इससे परेशान होकर उसे अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक के पिता की तरहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है.
लड़की के घर वाले भी मांगते थे पैसे: इस मामले पर SHO मेजर सिंह ने बताया कि मृतक लड़के के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उनका बेटा 12वीं क्लास में पढ़ता था. इस दौरान उसकी दोस्ती एक लड़की से हुई थी. साल 2019 में उनका बेटा रेशम सिंह अमेरिका चला गया. इस दौरान लड़की और उसके घर वाले उससे शादी का झांसा देकर रुपये मांगत रहे. जब रेशम ने शादी की बात की तो उसका फोन नंबर ब्लाॅक कर दिया. जिससे वो काफी परेशान हो गया और खुद को ठगा हुआ महसूस करने लगा.
इस मामले पर गुरदासपुर पुलिस ने लड़की, उसकी मां और भाई के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. मृतक परिजन अपने बेटे के शव का इंताजार कर रहे हैं.
(इनपुट- बिशाम्बर बिट्टू)

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










