
पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में गिरावट, हरियाणा में नहीं थम रहा आंकड़ा!
AajTak
दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा और पंजाब को पराली जलाने पर फटकार लगाई थी. हरियाणा में किसानों और अधिकारियों पर कार्रवाई हुई और पंजाब में जुर्माने लगाए गए. 2020 से 2024 तक पराली जलाने की घटनाओं में भारी कमी देखी गई है, जिससे प्रदूषण में सुधार की उम्मीद है.
दिल्ली में वायु प्रदूषण की बढ़ती समस्या को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने 16 अक्टूबर को हरियाणा और पंजाब को कड़ी फटकार लगाई. इस मामले में हरियाणा के 14 किसानों को पराली जलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया, और इसके साथ ही राज्य के कृषि विभाग ने 24 अधिकारियों को निलंबित भी कर दिया है. पंजाब में पराली जलाने के कारण 874 एफआईआर दर्ज की गईं और किसानों पर 10.55 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया.
इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रिकल्चर रिसर्च के अनुसार, सेटेलाइट से 21 अक्टूबर को पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में पराली जलाने की 166 घटनाओं का पता चला. अकेले पंजाब में 15 सितंबर से 21 अक्टूबर तक 1,510 घटनाएं दर्ज की गई थीं.
पिछले वर्षों की तुलना में यह संख्या कम है - 2023 में पराली जलाने की 1,764 और 2022 में 3,114 घटनाएं थीं. हरियाणा में इसी अवधि में 655 घटनाएं दर्ज की गईं, जब कि पिछले वर्ष 689 और 2022 में 771 घटनाएं दर्ज की गई थीं.
हरियाणा स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के सचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि 2021 में हरियाणा में पराली जलाने के 7,000 मामले थे, जो 2023 में घटकर 2,300 हो गए हैं.
हरियाणा में 2020 की तुलना में पराली जलाने की घटनाओं में 51% और पंजाब में 86% की कमी आई है. यह स्पष्ट करता है कि पंजाब अपनी खेतों में आग की समस्या को नियंत्रित करने में सफल हो रहा है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










