
पंजाब में पकड़ा गया पाकिस्तानी जासूस, 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान शेयर कर रहा था सेना से जुड़ा इनपुट
AajTak
पंजाब पुलिस के डीजीपी ने मंगलवार को बताया कि पंजाब पुलिस की काउंटर-इंटेलिजेंस विंग से मिली जानकारी के आधार पर तरण तारण पुलिस ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन में गगनदीप सिंह को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना की एक्टिविटी से संबंधित संवेदनशील जानकारी पाकिस्तानी एजेंसी को साझा की थी.
पंजाब पुलिस की काउंटर-इंटेलिजेंस विंग ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के संपर्क में रहने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना की एक्टिविटी से संबंधित संवेदनशील जानकारी साझा की थी. शुरुआती जांच में ये भी पता चला है कि गगनदीप सिंह पिछले 5 सालों से पाकिस्तान स्थित खालिस्तानी समर्थक गोपाल सिंह चौहान के संपर्क में था.
पंजाब पुलिस के डीजीपी ने मंगलवार को बताया कि पंजाब पुलिस की काउंटर-इंटेलिजेंस विंग से मिली जानकारी के आधार पर तरण तारण पुलिस ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन में एक शख्स को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान गगनदीप सिंह उर्फ गगन के रूप में हुई है जो तरण तारण के मोहल्ला रोडुपुर का रहने वाला है.
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाकिस्तान स्थित खालिस्तानी समर्थक गोपाल सिंह चौहान के संपर्क में था. आरोपी ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना की एक्टिविटी और डिप्लॉयमेंट से संबंधित संवेदनशील जानकारी पाकिस्तानी एजेंसी को दी थी.
'गोपनीय जानकारी की साझा'
जांच से पता चला है कि गगनदीप सिंह ने सेना की तैनाती और रणनीतिक स्थानों समेत गोपनीय जानकारी शेयर की है, जिससे देश की सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हुआ है. शुरुआती जांच ये भी पता चला है कि गगनदीप सिंह पिछले पांच सालों से गोपाल सिंह चौहान के टच में था, जिसके जरिए उसने पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों (PIO) से मिलवाया. इसके अलावा उसे पीआईओ से भारतीय चैनलों के जरिए से भुगतान भी मिला था.
आरोपी के फोन मिले ISI के 20 से ज्यादा कॉन्टेंट: पुलिस

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








