
पंजाब: बेटे ने पिता का सिर काटकर घर में दफनाया, जायदाद का था झगड़ा
AajTak
पंजाब के जिला फरीदकोट से सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसे सुनकर सभी के होश उड़ गए. जायदाद और पैसे के लिए एक बेटे ने पिता को बेहोशी का इंजेक्शन देकर उनकी बेदर्दी से हत्या कर दी. बेटे ने इस पूरी घटना को अंजाम देने के लिए अपने दोस्त और नौकर का सहारा लिया.
पंजाब के जिला फरीदकोट से सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसे सुनकर सभी के होश उड़ गए. जायदाद और पैसे के लिए एक बेटे ने पिता को बेहोशी का इंजेक्शन देकर उनकी बेदर्दी से हत्या कर दी. बेटे ने इस पूरी घटना को अंजाम देने के लिए अपने दोस्त और नौकर का सहारा लिया. वहीं, आरोपी बेटे ने जिस तरह इस हत्या को अंजाम दिया है उसे सुनकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए. पुलिस को दीप सिंह वाला गांव के सरपंच से एक कत्ल की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस उस घर में पहुंची तो पुलिस सन्न रह गई. पुलिस ने देखा कि हरपाल सिंह नाम के व्यक्ति की लाश घर के आंगन में पड़ी है और उनका सिर धड़ से गायब है. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी. जांच में पुलिस ने पाया की मृतक की उम्र 60 साल है. वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपने आला अधिकारियों को सूचित किया. इलाके के एसएसपी सवर्ण दीप सिंह मौके पर पहुंचे और तुरंत ही मामले की जांच शुरू करवाई. इलाके की सभी जांच एजेंसी को बुलाया गया और तफ्तीश शुरू की गई. पुलिस ने गांववालों से भी पूछताछ की.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.









