
पंजाब: बंबीहा गिरोह के दो गैंगस्टर गिरफ्तार, छह पिस्टल और 19 कारतूस बरामद
AajTak
पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर बंबीहा गिरोह के दो सदस्यों को अवैध हथियार सप्लाई करने की साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल छह पिस्टल और 19 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. पुलिस ने बताया कि आरोपी विदेश में बैठे गिरोह के हैंडलर्स के निर्देश पर पंजाब में बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे.
पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर जग्गू बंबीहा गिरोह के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शूटरों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप सिंह और सेखर के रूप में हुई है. पुलिस ने उनके कब्जे से कुल छह पिस्टल और 19 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं.
भारी मात्रा में हथियार बरामद
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने रविवार को बताया कि यह कार्रवाई एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और बरनाला पुलिस की संयुक्त टीम ने की. बरामद हथियारों में एक PX5 पिस्टल, चार पिस्टल प्वाइंट 32 बोर की और एक पिस्टल प्वाइंट 30 बोर की शामिल है.
शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी विदेश में बैठे बंबीहा गिरोह के हैंडलर्स के संपर्क में थे. उन्हें निर्देश दिया गया था कि ये हथियार पंजाब में गिरोह के सक्रिय सदस्यों तक पहुंचाए जाएं ताकि राज्य में किसी बड़ी 'सेंसशनल क्राइम' को अंजाम दिया जा सके.
आरोपियों का विदेशी कनेक्शन आया सामने
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि दोनों आरोपी लंबे समय से गिरोह के लिए सक्रिय थे और हथियारों की सप्लाई चेन का हिस्सा बने हुए थे. पुलिस अब इस नेटवर्क के 'बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक' यानी हथियारों की आपूर्ति करने वाले और लेने वाले लोगों की पहचान करने में जुटी है.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











