
पंजाब: फरीदकोट में भीषण सड़क हादसा, होंडा सिटी कार पेड़ से टकराई, दो महिलाओं और 11 वर्षीय बच्चे सहित 3 की मौत
AajTak
पंजाब के फरीदकोट जिले के गांव चंदभान के पास शादी में जा रही एक होंडा सिटी कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई. इस भीषण दुर्घटना में दो महिलाओं और एक 11 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें कोटकपूरा रेफर किया गया है. दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.
पंजाब के फरीदकोट जिले के गांव चंदभान के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं और एक 11 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा रविवार दोपहर लगभग 2 बजे हुआ.
शादी समारोह में जा रहा था परिवार दुर्घटनाग्रस्त होंडा सिटी कार में सवार लोग गांव चंदभान के निवासी थे और जैतो में बराड़ पैलेस में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे. वे अभी गांव चंदभान से जैतो की ओर लगभग एक किलोमीटर ही आगे आए थे कि तेज रफ्तार कार अचानक बेकाबू हो गई. कार सड़क किनारे लगे पेड़ों से टकराई और बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.
चार लोग गंभीर रूप से घायल हादसे में कार सवार दो महिलाओं और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है. हादसे में कार में सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तुरंत जैतो के समाजसेवी संगठनों की एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल जैतो ले जाया गया. घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आगे सिविल अस्पताल कोटकपूरा रेफर कर दिया है.
दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार या अचानक नियंत्रण खो देने के कारण यह हादसा हुआ होगा. स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










