
पंजाब पुलिस ने नाकाम की टारगेट किलिंग की साजिश, 4 पिस्तौल समेत लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा सचिन गिरफ्तार
AajTak
पकड़े गए आरोपी की पहचान लॉरेंस गैंग के शातिर बदमाश सचिन उर्फ बच्ची के रूप में हुई है. वह हिसार के मंगाली का रहने वाला है. पुलिस टीम ने उसके कब्जे से चार पिस्तौल समेत 12 जिंदा कारतूस भी बरामद किये हैं.
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पंजाब को एक सुरक्षित राज्य बनाना चाहते हैं, इसी के चलते पंजाब पुलिस को बीच एक बड़ी सफलता मिली है. पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने खरड़ के लांडरां से लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के एक खास गुर्गे सचिन को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी गैंग के दूसरे गुर्गों के साथ मिलकर टारगेट किलिंग प्लान कर रहा था. यह जानकारी खुद पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने बुधवार को दी.
गिरफ्तार आरोपी की पहचान लॉरेंस गैंग के शातिर बदमाश सचिन उर्फ बच्ची के रूप में हुई है. वह हिसार के मंगाली का रहने वाला है. पुलिस टीम ने उसके कब्जे से चार पिस्तौल समेत 12 जिंदा कारतूस भी बरामद किये हैं.
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि विश्वसनीय इनपुट मिलने के बाद एडीजीपी प्रोमोद बान की निगरानी में एजीटीएफ की पुलिस टीम ने सचिन बच्ची को पकड़ने के लिए लांडरां में जाल फैलाया और चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के गेट के पास से सचिन को घेरकर गिरफ्तार कर लिया. डीजीपी ने बताया कि आरोपी सचिन लॉरेंस गैंग के सदस्यों को रसद, सहायता और ठिकाने उपलब्ध कराने में शामिल था.
डीजीपी यादव के मुताबिक, प्रारंभिक जांच से यह भी पता चला है कि आरोपी सचिन अपने गैंग के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर अपने विदेशी आकाओं के इशारे पर टारगेट पर हमला करने की साजिश रच रहे थे.
इस संबंध में ज्यादा जानकारी देते हुए एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) के सहायक महानिरीक्षक (AIG) संदीप गोयल ने बताया कि सचिन बच्ची का आपराधिक रिकॉर्ड है और वह पंजाब पुलिस का वांछित अपराधी था. काफी वक्त से पुलिस उसे तलाश कर रही थी. उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है, साथ ही इस मॉड्यूल से और ज्यादा बरामदगी और गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है.
इस मामले में 17 अक्टूबर 2013 को मोहाली के पुलिस स्टेशन स्टेट क्राइम में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत एफआईआर नंबर 13 दर्ज की गई है. अब एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) की टीम इस मामले में आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









