
पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कनाडाई आतंकी लांडा गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार
AajTak
पंजाब पुलिस ने लांडा गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इनकी गिरफ्तारी रविवार को हुई है. ये सभी हत्या, जबरन वसूली और कई अन्य आपराधिक गतिविधियों शामिल रहे हैं.
कनाडा स्थित आतंकवादी लखबीर सिंह उर्फ लांडा के पांच साथियों को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनकी गिरफ्तारी रविवार को हुई है. इस संबंध में जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने खुद दी. उन्होंने कहा कि लांडा गैंग के अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार हुए लांडा गैंग के पांचों सदस्य किसी बड़े वारदात के फिराक में थे.
पुलिस महानिदेशक डीजीपी गौरव यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने कनाडा स्थित आतंकवादी लखबीर उर्फ लांडा के 5 और साथियों को गिरफ्तार किया है."
यह भी पढ़ें: अर्श डल्ला, रोहित गोदारा से लखबीर लांडा, गोल्डी बराड़ तक...भारत के लिए सिरदर्द बने ये 10 कुख्यात गैंगस्टर
यादव ने बताया, "यह गिरोह पंजाब के कई जिलों में हत्या, जबरन वसूली और कई अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल है." वहीं, इससे पहले 10 जून को पुलिस ने एक बयान जारी करते हुए कहा था कि उन्होंने लांडा के तीन साथियों को गिरफ्तार किया है. 10 जून से भी पहले गैंग के 5 और साथियों की भी गिरफ्तारी हुई थी.
कौन है आतंकी लांडा?

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










