
पंजाब पुलिस के कुछ पुलिसकर्मियों के खिलाफ दिल्ली में मामला दर्ज, ये है पूरा मामला
AajTak
दिल्ली में 26 अप्रैल को अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पंजाब पुलिस ने एक पत्रकार के साथ बदसलूकी, धक्का-मुक्की और मारपीट की थी, जिसके बाद उस पत्रकार ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी.
पंजाब और दिल्ली पुलिस एक मामले को लेकर आमने-सामने आ गई है. दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में पंजाब के कुछ पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि मामला पत्रकार के साथ बदसलूकी, धक्का-मुक्की और मारपीट से जुड़ा है.
26 अप्रैल को दिल्ली के इम्पिरियल होटल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. आरोप है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पंजाब पुलिस ने एक पत्रकार के साथ बदसलूकी, धक्का-मुक्की और मारपीट की थी, जिसके बाद उस पत्रकार ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी.
शिकायत पत्र में सीनियर जर्नलिस्ट की ओर से कहा गया था कि वे इंपिरियल होटल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस को कवर करने पहुंचे थे. वे 12 बजे के बाद होटल पहुंचे जहां प्रेस कॉन्फ्रेंस होना था.
जर्नलिस्ट ने कहा- मुझे घसीट कर मारा गया
जर्नलिस्ट की ओर से लिखे गए शिकायत पत्र में कहा गया है कि होटल पहुंचन के बाद गेट पर मुझे सिक्योरिटी के लिए तैनात पुलिसवालों ने रोका और कहा कि आप अंदर नहीं जा सकते. मैंने उनको बताया कि मैं पत्रकार हूं और कवरेज के लिए आया हूं. इसके बाद मुझे कहा गया कि आप इंतजार कीजिए, हम अंदर से पूछकर आते हैं.
आरोप है कि कुछ पुलिसकर्मी एक पुलिस अधिकारी को बुला लाए. उन्होंने मेरा परिचय पूछा तो मैंने उनको बताया कि मैं पत्रकार हूं और रिपोर्टिंग के लिए आया हूं. मैंने उनको अपना पीआईबी कार्ड भी दिखाया, इसके बाद उन्होंने कहा कि आप पत्रकार नहीं है. आप अंदर नहीं जा सकते हैं. मैंने जब इसका विरोध किया तो उस अधिकारी ने पुलिस वालों से कहा कि इनको जेल में डाल दो. मैंने कहा कि आप मुझे जेल में कैसे डाल सकते हैं?

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.









