
पंजाब निकाय चुनाव: BJP को आधी सीटों पर नहीं मिले उम्मीदवार, किसान आंदोलन का भारी असर
AajTak
पंजाब में 8 नगर निगमों अबोहर, बठिंडा, बटाला, कपूरथला, मोहाली, होशियारपुर, पठानकोट, मोगा और 109 नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के लिए रविवार को चुनाव होने जा रहे हैं.
देश की राजधानी दिल्ली के बॉर्डर पर महीनों से किसान अपनी मांगों को लेकर बैठे हुए हैं. जिनमें मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी यूपी के किसान हैं. ऐसे में इसका प्रभाव इन क्षेत्रों में होने वाले चुनावों पर पड़ना भी तय है. इसकी पहली कसौटी पंजाब में होने वाले लोकल चुनावों में सामने आएगी. पंजाब में जल्द ही लोकल बॉडीज के चुनाव होने जा रहे हैं. जिससे सबकी नजर किसान आंदोलन के कारण पड़ने वाले 'राजनैतिक प्रभाव' पर रहेगी. पंजाब में 8 नगर निगमों अबोहर, बठिंडा, बटाला, कपूरथला, मोहाली, होशियारपुर, पठानकोट, मोगा और 109 नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के लिए रविवार को चुनाव होने जा रहे हैं. ये चुनाव इसलिए भी अहम हैं क्योंकि इसमें पंजाब की सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के साथ ही अकाली दल, आम आदमी पार्टी और बीजेपी सभी अपने-अपने पार्टी सिंबल पर चुनावी मैदान में हैं. कुल 9,222 उम्मीदवारों में से 2,832 प्रत्याशी निर्दलीय हैं. वहीं, राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस के 2,037 उम्मीदवार, अकाली दल के 1,569, बीजेपी के 1,003 ,जबकि आम आदमी पार्टी के 1,606 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. इन चुनावों की मतगणना 17 फरवरी को होगी.
IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.








