
पंजाब: तरनतारन जेल में 2 कैदियों का कत्ल, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली जिम्मेदारी
AajTak
तरन तारन की गोइंदवाल साहिब केंद्रीय जेल में हुई गैंगवार की जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ ने ली है. उसने कहा है कि आज जेल में जो हुआ है, उसकी जिम्मेदारी लॉरेंस ग्रुप लेता है. जग्गू ने हमारे साथ दोगलापन किया है. इसने हमारी मुखभरी कर पुलिस को जानकारी दी थी. जग्गू ने हमारा बहुत नुकसान किया है.
पंजाब के तरन तारन की गोइंदवाल साहिब केंद्रीय जेल में हुई गैंगवार की जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ ने ली है. उसकी एक फेसबुक पोस्ट सामने आई है. इसमें उसने लिखा है कि जो भी जेल में आज हुआ है, उसकी जिम्मेदारी लॉरेंस ग्रुप लेता है. हमारे भाई अंकित सिरसा, कशिश, मामा केटा ने इनको मारा है. इन्होंने जग्गू के कहने पर हमारे भाई मनप्रीत को 2 दिन पहले बैरक में मारा था. जग्गू ने हमारे साथ दोगलापन किया है. इसने हमारी मुखभरी कर पुलिस को जानकारी दी थी.
इसके आगे उसने कहा कि हमारे साथी जगरूप रूपा और मनु की मुखबरी देकर उनका एनकाउंटर करवाया. जग्गू ने हमारा बहुत नुकसान किया है. जग्गू के गुर्गे जहां-जहां नशा बेचते हैं, उनकी खैर नहीं. वो अब बच के रहें, हमारे टारगेट पर हैं. हम न नशा भेजते हैं न करते हैं और न बेचने देंगे.
मूसेवाला मर्डर केस में जेल में बंद आरोपियों के बीच गैंगवार
गौरतलब है कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में जेल में बंद आरोपियों के बीच गैंगवार हुई है. इसमें दो गैंगस्टर्स की मौत हुई है जबकि एक घायल हआ है. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर करीब 3 बजे तरन तारन स्थित गोइंदवाल की केंद्रीय जेल में बंद आरोपी आपस में भिड़ गए. इस दौरान दो गैंगस्टर्स की मौत हो गई. ये सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में आरोपी भी थे.
मनदीप सिंह तूफान और मनमोहन सिंह मोहना की मौत
डीएसपी जसपाल सिंह ढिल्लों ने बताया कि पंजाब जेल में बदमाशों के बीच मारपीट हुई, इसमें रय्या निवासी दुरान मनदीप सिंह तूफान और बुढलाडा निवासी मनमोहन सिंह मोहना की मौत हो गई. बठिंडा निवासी केशव सिविल अस्पताल तरन तारन में भर्ती कराया गया है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








