
पंजाब: 'चुनाव के वक्त बीजेपी हमेशा से ऐसा करती है', रिश्तेदारों के घर ED का छापा पड़ने पर सीएम चन्नी
AajTak
मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि मैं तो मुख्यमंत्री हूं ही. पार्टी तय करेगी आगे क्या करना है. सिद्धू के इस बयान पर कि कांग्रेस पार्टी को कोई हरा नहीं सकता, केवल कांग्रेस ही कांग्रेस को हराती है, के जवाब में चन्नी ने कहा कि अगर वह ऐसा समझते हैं तो क्यों नहीं कुछ करते? क्यों नहीं ठीक करते ये सब?
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि उनके परिवार पर जो ED (प्रवर्तन निदेशालय) के छापे पड़े हैं, ऐसा तो बीजेपी सरकार हमेशा से चुनाव के समय करती रही है. चाहे पश्चिम बंगाल के चुनाव हो, तमिलनाडु के चुनाव हो या फिर किसी भी अन्य राज्य में चुनाव हो. चन्नी ने कहा कि चुनाव के मौके पर ईडी के छापे बीजेपी डलवाती रही है ताकि विपक्ष को दबाया जा सके, बदनाम किया जा सके. चन्नी ने कहा कि छापों से हम घबराने वाले नहीं हैं. पंजाब की जनता हमारे साथ है. नतीजों के दिन दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. चरणजीत सिंह चन्नी ने रविवार को आजतक से विशेष बातचीत की. इस दौरान उन्होंने सिद्धू, केजरीवाल, भगवंत मान और कैप्टन अमरिंदर सिंह से जुड़े सवालों के बेबाकी से जवाब दिया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










