
पंजाब चुनाव आयोग ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए
AajTak
पंजाब चुनाव आयोग ने अकाली दल की शिकायत पर आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोहाली में FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं.
पंजाब चुनाव आयोग ने अकाली दल की शिकायत पर आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोहाली में FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं. शिरोमणि अकाली दल की ओर से केजरीवाल के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत की गई थी. अकाली दल की ओर से कहा गया था कि केजरीवाल दूसरी अन्य पार्टियों के खिलाफ झूठा आरोप लगा रहे हैं. कहा गया था कि आम आदमी के संयोजक की ओर से बिना बुनियाद के आरोप लगाए जा रहे हैं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












