
पंजाब को आज मिलेगा पहला दलित मुख्यमंत्री, 11 बजे शपथ लेंगे चरणजीत सिंह चन्नी
AajTak
चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी बधाई दी और कहा कि हमें पंजाब के लोगों से किए गए वादों को पूरा करना जारी रखना है. उनका विश्वास सर्वोपरि है.
कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद पंजाब का अगला मुख्यमंत्री का चेहरा मिल गया है. कांग्रेस आलाकमान ने कैबिनेट मंत्री और तीन बार के विधायक चरणजीत सिंह चन्नी को जिम्मेदारी देने का फैसला लिया है. अगले साल फरवरी-मार्च में पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दलित सिख चेहरे को कमान दी जा रही है. चन्नी सोमवार को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. चन्नी को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी बधाई दी और कहा कि हमें पंजाब के लोगों से किए गए वादों को पूरा करना जारी रखना है. उनका विश्वास सर्वोपरि है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











