
पंजाब के मोहाली में बड़ा हादसा... ऑक्सीजन सिलेंडर प्लांट में भीषण धमाका, दो लोगों की मौत, चार घायल
AajTak
पंजाब के मोहाली में ऑक्सीजन सिलेंडर प्लांट में जोरदार धमाका हो गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए. हादसा उस वक्त हुआ, जब सिलेंडरों को ट्रक में लोड किया जा रहा था. धमाका इतना जबरदस्त था कि फैक्ट्री और आसपास की इमारतों की खिड़कियों और दरवाजों के शीशे चकनाचूर हो गए. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
पंजाब के मोहाली जिले में एक ऑक्सीजन सिलेंडर प्लांट में जोरदार धमाका हो गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यह धमाका मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ऑक्सीजन सिलेंडर प्लांट में हुआ.
एजेंसी के अनुसार, आज सुबह करीब 9 बजे जब सिलेंडर ट्रक में लोड किए जा रहे थे, तभी एक सिलेंडर में विस्फोट हो गया. पुलिस का कहना है कि मृतकों की उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है. धमाका इतना जबरदस्त था कि मृतकों के शव के टुकड़े फैक्ट्री परिसर में बिखर गए. वहीं, घायल चार लोगों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया.
प्लांट में धमाके के चलते फैक्ट्री और आसपास की इमारतों की खिड़कियों और दरवाजों के शीशे चकनाचूर हो गए. स्थानीय लोगों का कहना है कि सिलेंडर का एक हिस्सा करीब एक किलोमीटर दूर कम्बाला गांव में गिरा.
यह भी पढ़ें: बिहार: औरंगाबाद में छठ का प्रसाद बनाने के दौरान गैस सिलेंडर फटा, 30 लोग घायल, 7 पुलिसकर्मी भी झुलसे
इस पूरी घटना को लेकर मोहाली के एसएसपी हरमिंदर सिंह हांस ने बताया कि फिलहाल जांच जारी है. लापरवाही से इनकार नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि मृतकों के परिवारों से बातचीत कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
वहीं हादसे के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि प्रशासनिक टीमें मौके पर मौजूद हैं और राहत व बचाव कार्य जारी है. मुख्यमंत्री ने मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









