
पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बीमारियां फैलने से रोकने पर अब जोर, CM भगवंत मान ने मीटिंग कर दिए ये निर्देश
AajTak
पंजाब में बाढ़ के बाद भगवंत मान सरकार ने बड़े पैमाने पर स्वास्थ्य और राहत अभियान शुरू किया है. 2,300 गांवों में कैंप लगाए गए, जहां 51 हजार से ज्यादा लोगों का इलाज हुआ. आशा वर्कर्स ने 1.3 लाख परिवारों की जांच की. डेंगू-मलेरिया रोकने के लिए 878 गांवों में फॉगिंग भी हुई.
पंजाब में आई बाढ़ के बाद हालात बेहद मुश्किल थे और जनता बेहाल थी. ऐसे में भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने सही वक्त पर फैसला लेते हुए जमीन पर काम शुरू किया. 15 सितंबर की स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, मान सरकार पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए जमीन पर काम कर रही है. 2303 गांवों में शुरू किए गए विशेष स्वास्थ्य अभियान ने पूरे राज्य में प्रभावित हुए नागरिकों की उम्मीद जगाई है.
पंजाब में अब तक 2016 गांवों में हेल्थ कैंप लग चुके हैं, जहां 51,612 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें मौके पर ही इलाज और दवाईयां दी गई. ये वो लोग हैं जो बाढ़ के बाद असहाय थे, लेकिन आज राहत के साथ यह भी महसूस कर रहे हैं कि सरकार उनके लिए है, और उनके पास है.
1,929 गांवों में घर-घर जाकर आशा वर्कर्स ने अब तक 1,32,322 परिवारों की सेहत की जांच की है और ज़रूरतमंदों को दवाइयां व मेडिकल किट दी गई हैं. इनमें ORS, पैरासिटामोल, डेटॉल, बैंड-एड, क्रीम और जरूरी दवाइयां शामिल हैं.
'मुश्किल घड़ी में राहत पहुंचाना...'
भगवंत मान ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "आज चंडीगढ़ निवास पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की. बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मनुष्यों और पशुओं में बीमारियां फैलने से रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की.
उन्होंने आगे कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित जिलों में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं और इलाज के मामले में राहत देने के लिए किए जा रहे प्रयासों को और तेज़ किया जाए. साथ ही खेतों और गांवों के आसपास से गंदे पानी की निकासी सुनिश्चित करने के लिए कहा. इस मुश्किल घड़ी में लोगों को राहत पहुंचाना समय की सबसे बड़ी ज़रूरत है, जिसके लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








