
पंजाब के जिस गांव में होगा शत प्रतिशत टीकाकरण, उसे मिलेगा 10 लाख रुपया
AajTak
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य भर के सरपंचों (ग्राम प्रधानों) और पंचों (सदस्यों) से राज्य सरकार के 'कोरोना मुक्त पिंड अभियान' के तहत कोविड के खिलाफ लड़ाई में अपने गांवों का नेतृत्व करने की अपील की.
कोरोना की दूसरी लहर धीरे-धीरे ढलान पर है और अब वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है. कोरोना वैक्सीनेशन की रफ्तार को बढ़ाने के लिए पंजाब सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कहा कि पंजाब में शत-प्रतिशत कोविड टीकाकरण लक्ष्य हासिल करने वाले गांवों को विशेष विकास अनुदान के रूप में 10 लाख रुपये मिलेंगे. कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य भर के सरपंचों (ग्राम प्रधानों) और पंचों (सदस्यों) से राज्य सरकार के 'कोरोना मुक्त पिंड अभियान' के तहत कोविड के खिलाफ लड़ाई में अपने गांवों का नेतृत्व करने की अपील की. मुख्यमंत्री ने सरपंचों से अपील की कि वे लोगों को हल्के लक्षणों के मामले में भी परीक्षण कराने और खुद को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











