
पंजाब के एग्जिट पोल से AAP में उत्साह, MCD चुनाव से पहले दिल्ली में पोस्टर जारी
AajTak
MCD Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में संभावना जताई गई है कि आम आदमी पार्टी (AAP) वहां बेहतरीन प्रदर्शन कर सकती है. इस खबर के बाद से पार्टी बेहद उत्साहित है. इसी बीच आम आदमी पार्टी की ओर से एक पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें 'एमसीडी में भी केजरीवाल' नारा लिखा है.
MCD Election 2022: आम आदमी पार्टी ने MCD चुनाव को लेकर अपना नया पोस्टर जारी किया है. इस पोस्टर पर सिर्फ अरविंद केजरीवाल और पार्टी का चुनाव चिह्न् झाड़ू रखा गया है. पोस्टर में नारा लिखा है 'एमसीडी में भी केजरीवाल'. आम आदमी पार्टी के अलग-अलग एग्जिट पोल में पंजाब में बेहतरीन प्रदर्शन करने की संभावना जताई गई है. इसलिए इस बार पहली बार एमसीडी की सत्ता हासिल करने के लिए भी आप जोर शोर से लग गई है.
साल 2017 में आम आदमी पार्टी ने पहली बार एमसीडी का चुनाव लड़ा था, लेकिन उसे बीजेपी के हाथों हार मिली थी. इस बार आम आदमी पार्टी चाहती है कि दिल्ली में नगर निगम की बागडोर भी उसके हाथ में दे दी जाए, ताकि वह दिल्ली सरकार के कामों को नगर निगम में भी दोहरा सके. एमसीडी चुनावों की घोषणा जल्द ही होने के आसार हैं.
12 अप्रैल से 14 अप्रैल के बीच हो सकता है चुनावी तारीखों का ऐलान
दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग ने एमसीडी चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता जारी तो कर दी लेकिन चुनाव की तारीखों का ऐलान अभी नहीं किया है. यही वजह है कि लोगों लोगों में इस बात को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति है कि मॉडल कोड आफ कंडक्ट लागू है या नहीं.
आयोग के सूत्रों ने बताया है कि चुनाव की तारीखों का ऐलान करने के साथ ही मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू हो जाएगा. अभी आयोग की तरफ से मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट की प्रिंटेड कॉपी ही उपलब्ध कराई गई है. लिहाजा माना जा रहा है 12 अप्रैल से 14 अप्रैल के बीच आयोग कभी भी चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











