
पंजाब की मान सरकार का भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा एक्शन, 25 जेलों के बड़े अधिकारी सस्पेंड
AajTak
पंजाब की मान सरकार ने जेलों में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. जिसके तहत राज्य के 25 जेलों के अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है. सरकार का कहना है कि ये कार्रवाई कामकाज में सुधार को लेकर हुई है.
पंजाब की मान सरकार ने जेलों में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. जिसके तहत राज्य के 25 जेलों के अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है. ये सभी अधिकारी जेल में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे थे और तमाम नेटवर्क में शामिल थे. इन सभी के खिलाफ सरकार को कई शिकायतें भी मिली थी.
सरकार का कहना है कि ये कार्रवाई कामकाज में सुधार को लेकर हुई है. इस एक्शन से जेल के कामकाज में सुधार आएगा. जिन 25 अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है. उनमें 3 डिप्टी सुपरिडेंट और 2 असिस्टेंट सुपरिडेंट समेत 25 जेल कर्मचारी शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, दलित परिवारों का 68 करोड़ रुपये का कर्ज माफ
वहीं, जानकारों का कहना है कि सरकार के इस एक्शन से भ्रष्टाचार और ड्रग्स नेटवर्क को ख़त्म करने में मदद मिलेगी. क्योंकि इन अधिकारियों से जेल में भ्रष्टाचार और नशे के नेटवर्क से जुड़े गैंग के लोगों को मदद मिलती थी. राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के मुताबिक जेलों में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है.
यह भी पढ़ें: पंजाब सरकार ने पूरा नहीं किया वादा, पूर्व पार्षद ने महिलाओं को बांटे नकली नोट
सरकार ने 25 जेलों के अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है. इस कार्रवाई के बाद अब जेलों के कामकाज में सुधार आएगा. क्योंकि इन अधिकारियों से जेल में भ्रष्टाचार और नशे के नेटवर्क से जुड़े गैंग के लोगों को मदद मिलती थी.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







