
पंजाब: आंगन में सो रही 80 साल की महिला का मर्डर, कान की बाली लूट ले गए बदमाश
AajTak
पंजाब में फाजिल्का में भारत-पाक सीमा के पास एक गांव में बुजुर्ग महिला की लुटेरों ने गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद महिला के कान की बालियां लूटकर भाग गए. महिला की उम्र करीब 80 वर्ष थी. वह अपने घर के आंगन में सो रही थी. तभी बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया. वहीं कमरों के अंदर सो रहे अन्य परिजन को बाहर से बंद कर दिया.
फाजिल्का के एक गांव में सिर्फ कान की दो बाली लूटने के लिए बदमाशों ने 80 साल की एक बुजुर्ग महिला की जान ले ली. आंगन में सो रही बुजुर्ग की गला घोंटकर हत्या करने के बाद बदमाशों ने कान की बालियां लूट ली. घटना को अंजाम देने से पहले घर के अन्य सदस्यों को कमरे में बाहर से ही बंद कर दिया. मृत महिला की पहचान कौशल्या बाई के रूप में किया गया है.
मिली जानकारी के बॉर्डर के पास एक गांव आलम शाह में 80 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई. उसके बाद उनके कान की बालियां लूटकर बदमाश भाग गए. घटना का पता परिवार वालों को तब चला, जब वेलोग उठकर कमरे से बाहर आना चाहे तो दरवाजा बाहर से बंद था. फिर परिवार वालों ने बाहर सो रही बुजुर्ग मां को आवाज लगाई.
मामले की जांच कर रही पुलिस जब घर वाले दरवाजा खुलने के बाद बाहर आए तो आंगन में मां की लाश पड़ी थी और उनके कान से बालियां गायब थी. इसके बाद परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या और लूट का मामला दर्ज कर लिया है.
डरे हुए हैं गांव के लोग सिर्फ कान की बालियों के लिए बुजुर्ग महिला की हत्या कर देने की घटना से लोग हैरान हैं. वहीं गांव के लोग डरे सहमें हैं. लोगों का कहना है कि इस इलाके में अपराधियों का हौसला काफी बुलंद हो गया है. इतनी छोटी सी लूट के लिए महिला की गला घोंट कर हत्या कर दे रहे है. ऐसे में तो लोग अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं हैं.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










