
पंजाबः सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर सियासत तेज, हंस राज हंस बोले- कानून व्यवस्था की पोल खुल गई
AajTak
पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर बीजेपी के सांसद हंस राज हंस ने भी पंजाब सरकार को घेरा है. हंस राज हंस ने कहा कि ये घटना पंजाब में कानून व्यवस्था का हाल बयान कर रही है.
पंजाब में सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर सियासत गर्म होती नजर आ रही है. एक दिन पहले ही भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने मूसावाला की सुरक्षा कम कर दी थी. सुरक्षा कम किए जाने के बाद अगले ही दिन हत्या को लेकर कांग्रेस हमलावर है. कांग्रेस सीएम मान का इस्तीफा मांग रही है. वहीं, अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद हंस राज हंस ने भी पंजाब सरकार को घेरा है.
बीजेपी सांसद हंस राज हंस ने कहा है कि सिद्धू मूसेवाला के साथ जिस प्रकार का अन्याय हुआ है, गोलियों से छलनी कर उनकी हत्या कर दी गई है. यह बहुत ही दुखद घटना है. उन्होंने आगे कहा कि ये घटना पंजाब में कानून व्यवस्था के हाल को स्पष्ट रूप से बयान कर रही है. हंस राज हंस के अलावा मुंबई के बीजेपी नेता मोहित कंबोज ने भी मूसेवाला की हत्या को लेकर पंजाब सरकार को घेरा है.
मोहित कंबोज ने कहा है कि मूसेवाला की सुरक्षा वापस ले ली गई और ये घटना हो गई. उन्होंने इसी बहाने अपनी सुरक्षा का भी मुद्दा उठा दिया और कहा कि कुछ भी होता है तो पुलिस कमिश्नर संजय पांडेय जिम्मेदार होंगे. मोहित कंबोज ने साथ ही ये भी जोड़ा कि सिक्योरिटी कवर राजनीतिक निर्णय नहीं होना चाहिए. वास्तविक खतरे और परसेप्शन का अध्ययन कर पुलिस और इंटेलिजेंस के इनपुट के आधार पर इसका निर्णय होता है.
दलेर मेहंदी ने जताया दुख
सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर दलेर मेहंदी ने भी दुख जताया है. दलेर मेहंदी ने ट्वीट कर इस घटना को दुखद बताया और परिजनों को ये दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की. पंजाबी अकादमी के पूर्व सेक्रेटरी डॉक्टर रवैल सिंह ने मूसेवाला को एक परफॉर्मर बताया. वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी मूसेवाला की हत्या के कारण आज दलेर मेहंदी के साथ अपना कार्यक्रम स्थगित कर दिया है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











