पंचायत चुनाव: हाथरस की इस सीट पर जेठानी और देवरानी के बीच टक्कर
AajTak
पंचायत चुनाव में यूपी के हाथरस जिले में कद्दावर विधायक और पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय के परिवार की फूट खुलकर सामने आ गई है. पूर्व मंत्री की पत्नी सीमा उपाध्याय ने जिला पंचायत के वार्ड नं 14 से सदस्य पद के लिए निर्दलीय के रूप में नामांकन कर रखा है.
पंचायत चुनाव में यूपी के हाथरस जिले में कद्दावर विधायक और पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय के परिवार की फूट खुलकर सामने आ गई है. पूर्व मंत्री की पत्नी सीमा उपाध्याय ने जिला पंचायत के वार्ड नं 14 से सदस्य पद के लिए निर्दलीय के रूप में नामांकन कर रखा है. वहीं अपनी जेठानी के आगे देवरानी ऋतु उपाध्याय ने भी इसी वार्ड से बीजेपी के प्रत्याशी के रूप नामांकन दाखिल कर दिया है. (फोटो- राजेश सिंघल) पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय की पत्नी सीमा उपाध्याय साल 2000 और 2005 में हाथरस जिले की जिला पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी हैं और साल 2009 में कांग्रेस नेता राजबब्बर को हराकर आगरा की फतेहपुर सीकरी सीट से बीएसपी के टिकट पर सांसद भी रह चुकी हैं. वहीं दूसरी ओर पूर्व मंत्री रामवीर के छोटे भाई मुकुल उपाध्याय बीएसपी से पूर्व विधायक तथा पूर्व एमएलसी रह चुके हैं और वर्तमान में वह बीजेपी में हैं. अपनी जेठानी सीमा उपाध्याय के सामने चुनाव लड़ रहीं ऋतु उपाध्याय मुकुल उपाध्याय की पत्नी हैं.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












