
पंचायत आजतक 2021: 'कंपनी के गोदाम पहले बने, संसद में कृषि कानून बाद में आए', राकेश टिकैत ने किया सवाल
AajTak
Panchayat Aaj Tak Uttar Pradesh 2021: राकेश टिकैत ने आरोप लगाया कि संसद में कृषि कानून आने से पहले ही उद्योगपतियों ने सस्ती जमीन खरीद कर गोदाम तैयार कर लिए थे.
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कृषि कानूनों पर बात करते हुए केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया. उन्होंने मोदी सरकार पर कंपनियों के साथ मिलकर काम करने वाली बताया. 'पंचायत आजतक' कार्यक्रम में इंटरव्यू के दौरान राकेश टिकैत ने कहा कि यह कैसे हुआ कि देश में कंपनियों के गोदाम पहले बन गए, और संसद में कृषि कानून बाद में लाया गया.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











