
पंखे से लटकती रस्सी, टेबल पर कैंची! देखें नरेंद्र गिरि की मौत के बाद का पहला वीडियो
AajTak
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. अब उस कमरे का वीडियो सामने आया है, जहां नरेंद्र गिरि का शव लटका हुआ मिला था. ये वीडियो उस वक्त का है जब पुलिस कमरे में पहुंची थी, तब नरेंद्र गिरि का शव ज़मीन पर पड़ा है और पंखा चल रहा है. जिसको लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. प्रयागराज पुलिस ने आनंद गिरि को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्यों को हिरासत में लिया है. इनके अलावा भी पुलिस अलग-अलग लोगों से पूछताछ कर रही है. बीते दिन महंत नरेंद्र गिरि के गनर्स से पूछताछ की गई, मौत के वक्त वो कहां पर थे ये सब सवाल किए गए. मठ में मौजूद लोगों से भी पुलिस ने सवाल किए हैं. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










