
न NDA, न विपक्ष... नामांकन में 5 दिन बाकी, फिर क्यों तय नहीं हो पा रहा उपराष्ट्रपति उम्मीदवार?
AajTak
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 6 अगस्त को वोटिंग होनी है. इसी दिन नतीजे भी आ जाएंगे. उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन में 5 दिन ही बाकी हैं, लेकिन अब तक न तो एनडीए ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है और न ही विपक्ष ने. आखिर क्या है इसकी सियासी वजह?
उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने में अब 5 दिन का समय बचा है, लेकिन अभी तक उम्मीदवार के नाम तय नहीं हो पाए हैं. अभी तक न तो एनडीए ने अपना उम्मीदवार बताया है और न ही विपक्ष ने. इतना ही नहीं, उम्मीदवार कौन होगा? इस बारे में कोई अनौपचारिक बयान भी सामने नहीं आया है.
सूत्रों का कहना है कि जल्द ही बीजेपी की संसदीय बोर्ड की मीटिंग होनी है, जिसमें उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार के नाम पर फैसला होगा. उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए बीजेपी दूसरी पार्टियों से भी समर्थन मांगेगी, क्योंकि विपक्ष की ओर से भी किसी उम्मीदवार को उतारे जाने की पूरी संभावना है.
दूध का जला, छाछ भी फूंक-फूंककर पीता है
विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है, लेकिन इसी वजह से अब विपक्ष उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार घोषित करने में जल्दबाजी नहीं कर रहा है.
यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ये दिखाने में जल्दबाजी कर दी कि आम सहमति बन गई है और तृणमूल कांग्रेस पहल कर रही है.
सिन्हा ने टीएमसी से इस्तीफा दे दिया और समर्थन मांगने के लिए देशभर में यात्रा कर रहे हैं. हालांकि, उनके कैंपेन ने विपक्षी खेमे की गहरी दरारों को भी उजागर कर दिया. राष्ट्रपति चुनाव को विपक्षी एकता दिखाने का मंच माना जाता है, लेकिन यहां ये दांव उल्टा पड़ गया.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











