
न तो Scorpio और न ही THAR! धड़ल्ले से बिक रही है Mahindra की ये गाड़ी, बिक्री में 255% का इजाफा
AajTak
Mahindra Bolero को कंपनी ने तकरीबन 23 साल पहले वर्ष 2000 में पहली बार लॉन्च किया था. इसका मूल डिजाइन Mahindra Armada Grand पर बेस्ड है. बेहतरीन परफॉर्मेंस और ज्यादा स्पेस के चलते ये गाड़ी ग्रामीण इलाकों में ख़ासी लोकप्रिय है.
स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (SUV) सेग्मेंट भारतीय बाजार में तेजी से मशहूर हो रहा है और इस सेग्मेंट में सबसे बड़ा नाम देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा का है. कंपनी के पोर्टफोलियो में एक से बढ़कर एक कई ऐसे मॉडल मौजूद हैं जो एसयूवी लवर्स की पहली पसंद है. हाल ही में कंपनी ने बाजार में नई एक्सयूवी 700 से लेकर स्कॉर्पियो-एन और थार को पेश किया था. लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि, इन सभी लोकप्रिय मॉडलों के बावजूद BOLERO एक ऐसी गाड़ी है जिसे सबसे ज्यादा खरीदार मिलते हैं.
क्या कहती है सेल्स रिपोर्ट:
बिक्री के आंकड़ो पर नज़र डालें तो बीते अप्रैल महीने में कंपनी ने सबसे ज्यादा बोलेरो की बिक्री की है. इस महीने बोलेरो को कुल 9,617 यूनिट्स की बिक्री हुई है जो कि पिछले साल के इसी महीने में बेचे गए महज 2,712 यूनिट्स के मुकाबले पूरे 255% ज्यादा है. अचानक से बोलेरो की डिमांड तेजी से बढ़ी है. वहीं महिंद्रा स्कॉर्पियो कंपनी की दूसरी सबसे ज्यादा बेची जाने वाली एसयूवी बनी है, इस दौरान इसके कुल 9,054 यूनिट्स की बिक्री हुई है जो कि पिछले साल के अप्रैल महीने में 7,686 यूनिट्स थी. Thar की बात करें तो कंपनी ने पिछले महीने इसके कुल 5,302 यूनिट्स की बिक्री की है.
अप्रैल-23 में महिंद्रा की बेस्ट सेलिंग गाड़ियां:
Mahindra BOLERO में क्या है ख़ास:
सबसे पहले बता दें कि, महिंद्रा बोलेरो दो अलग-अलग स्टाइल में घरेलू बाजार में उपलब्ध है, एक है क्लॉसिक बोलेरो और दूसरा है बोलेरो नियो. क्लॉसिक बोलेरो में कंपनी ने 1.5-लीटर की क्षमता का डीजल इंजन इस्तेमाल किया है जो कि 75PS की पावर और 210Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स से जोड़ा गया है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












