
न ताकतवर अमेरिका-न तरक्की करता चीन, 10 खासियतों ने फिनलैंड को बनाया नंबर-1
AajTak
कोरोना के इस संकट काल में भी फिनलैंड के लोगों अपने खुशमिजाज़ रवैये से पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है. वहीं चीन और अमेरिका में लोगों के पास सारे ऐशो-आराम होते हुए भी फिनलैंड से काफी पिछड़ते दिख रहे हैं.
'वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2021' में फिनलैंड को लगातार चौथी बार दुनिया का सबसे खुशहाल देश माना गया है. कोरोना के इस संकट काल में भी फिनलैंड के लोगों ने अपने खुशमिजाज़ रवैये से पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है. वहीं चीन और अमेरिका में लोगों के पास सारे ऐशो-आराम होते हुए भी वो फिनलैंड से पिछड़ते दिख रहे हैं. फिनलैंड के लोगों की खुशी का आखिर राज क्या है, आज आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं. स्वतंत्रता- यहां के लोगों का कहना है कि फिनलैंड की हर गली लोगों की हंसी और खुशी से गुलजार रहती है. यहां के लोग काफी सामाजिक हैं और इसके उन्हें काफी फायदे भी होते हैं. साथ ही साथ लोग जो चाहते हैं वो उन्हें करने की पूरी आजादी भी है. किसी की निजी जिंदगी में दूसरों का दखल बिल्कुल नहीं है. खुशी का दिखावा- फिनलैंड के लोगों की खुशी शांति और संतुष्टी पर निर्भर है. यहां के लोगों में खुशी का बिल्कुल दिखावा नहीं है, बल्कि ये असल में खुश रहने की कला को समझ चुके हैं.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












