
'न गांधी के प्रदेश में जा पाई न नेहरु के', भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बोले सुधांशु त्रिवेदी
AajTak
भारत जोड़ो यात्रा आज कश्मीर के श्रीनगर में खत्म हुई. कांग्रेस इस यात्रा को सफलता बता रही है, तो वहीं भाजपा इस पर निशाना साधते हुए पूरी तरह से फेल बता रही है. बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस की यात्रा पर हमला बोला और कहा कि ये यात्रा न गांधी के प्रदेश में जा पाई न नेहरु के.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











