
निम्रत पर क्यों बरस रही Bigg Boss की कृपा? सबसे कमजोर फिर भी दिया टिकट-टू-फिनाले
AajTak
निम्रत को शो में बनाए रखने के लिए बिग बॉस ने उन्हें बिना कुछ किए घर का कैप्टन बना दिया और अब सीधा टिकट-टू फिनाले दे दिया. बिग बॉस अपने बायस्ड बिहेवियर के लिए ट्रोल हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर बिग बॉस का मजाक उड़ रहा है.
Bigg Boss 16: बिग बॉस बायस्ड हैं...इसकी चर्चा हर सीजन में होती है. इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है. बिग बॉस खुलेआम अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को फेवर कर रहे हैं. लेकिन हद तब हुई जब बिग बॉस ने शो की कमजोर खिलाड़ी निम्रत कौर अहलूवालिया को सीधा फिनाले में पहुंचा दिया. बिग बॉस ने अपने इस बायस्ड बिहेवियर से शो के लाखों फैंस का दिल तोड़ दिया है.
निम्रत के लिए बायस्ड हुए बिग बॉस!
बिग बॉस में अभी जितने भी कंटेस्टेंट बचे हैं, उनमें सबसे कमजोर खिलाड़ी निम्रत ही हैं. सुम्बुल भी अब निम्रत से बेहतर परफॉर्म कर रही हैं. वोटिंग ट्रेंड में सुम्बुल निम्रत से आगे बनी हुई हैं. ऐसे में अगर निम्रत नॉमिशन के घेरे में आतीं, तो वोट्स और कमजोर गेम के आधार पर उनका घर से बाहर निकलना तय था.
लेकिन यहां बिग बॉस ने बड़ी चाल चलकर निम्रत को बचा लिया. निम्रत को शो में बनाए रखने के लिए बिग बॉस ने उन्हें बिना कुछ किए घर का कैप्टन बना दिया और सीधा टिकट-टू फिनाले दे दिया. दर्शकों के मनोरंजन के लिए बिग बॉस ने भले ही घरवालों को निम्रत से टिकट-टू-फिनाले छीनने के कई मौके दिए, लेकिन कंटेस्टेंट्स के अड़ने पर फिर टास्क को रद्द भी कर दिया.
निम्रत के फेवर में बिग बॉस ने डिजाइन किया टास्क
बीते एपिसोड में भी बिग बॉस ने घरवालों कों निम्रत से टिकट-टू फिनाले हासिल करने का जो टास्क दिया था, वो पूरी तरह से निम्रत के फेवर में डिजाइन किया गया था. निम्रत से कैप्टन का टैग छीनने का हक भी बिग बॉस ने एम सी स्टैन को दिया, जबकि हर किसी को पता है कि एमसी स्टैन कभी भी निम्रत की कैप्टेंसी नहीं छीनेंगे, क्योंकि वो खुद मंडली का हिस्सा हैं.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











