
न्यू ईयर पार्टी के बाद सुबह रूम में मिला लड़की का शव, बॉयफ्रेंड पर हत्या का आरोप
AajTak
झारखंड के दुमका में न्यू ईयर की पार्टी करने के बाद सुबह एक लड़की का शव कमरे से मिला है. पुलिस का कहना है कि लड़की के बॉयफ्रेंड ने उसके साथ मारपीट की थी. लड़की के परिजनों ने एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस इस घटना की जांच में जुटी है.
झारखंड के दुमका में न्यू ईयर पार्टी के बाद सुबह एक लड़की का शव कमरे में मिला. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. इस मामले में लड़की के बॉयफ्रेंड पर हत्या का आरोप लगा है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.
जानकारी के अनुसार, दुमका के काठीकुंड के चंद्रपुरा की 33 वर्षीय छात्रा बांधपाड़ा मोहल्ले में किराए पर रहती थी. एक जनवरी की रात वह अपने दोस्त मो. अख्तर उर्फ चीकू के साथ न्यू ईयर पार्टी सेलिब्रेट कर रही थी. इसके बाद सुबह उसका शव बेड के नीचे पड़ा मिला.
जब छात्रा की फ्रेंड ने उसे पड़ा देखा तो उसने उसके बॉयफ्रेंड मो. अख्तर से सवाल किया. इस पर अख्तर ने कहा कि रात में ज्यादा पीने से उसकी तबीयत खराब हो गई है. इसी वजह से नीचे पड़ी है. यह कहकर अख्तर वहां से चला गया.
वहीं जब सहेली ने छात्रा को उठाने की कोशिश की तो उसके शरीर में कोई हलचल नहीं थी. उसकी मौत हो चुकी थी. यह देख उसके होश उड़ गए. इसके बाद उसने तत्काल इस बात की जानकारी पुलिस और मृतका के परिजनों को दी. खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और फॉरेन्सिक टीम के साथ जांच शुरू की. पुलिस ने कमरे से शराब का ग्लास बरामद किया है. पुलिस ने कई फिंगर प्रिंट भी लिए हैं.
घटना को लेकर पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस का कहना है कि इस घटना से पहले दो अन्य युवकों के साथ छात्रा ने पार्टी की थी. इसके बाद वहां मो. अख्तर उर्फ चीकू पहुंचा. अन्य युवकों के साथ पार्टी करने की बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ. झगडे़ के बाद मो. अख्तर ने छात्रा के साथ पार्टी की. इसके बाद सुबह 8:30 बजे मो. अख्तर ने रूम का गेट खोला तो छात्रा का शव बेड से नीचे पड़ा था.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











