
न्यूयॉर्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा दोबारा तोड़ी, मूर्ति को 2 हफ्ते पहले ही पहुंचाया था नुकसान
AajTak
अमेरिका के न्यूयॉर्क में महात्मा गांधी की एक प्रतिमा के साथ तोड़-फोड़ की घटना हुई है. महात्मा गांधी की ये प्रतिमा यहां एक मंदिर के सामने लगी हुई थी. दो हफ्ते पहले भी महात्मा गांधी की इसी प्रतिमा को तोड़ा गया था.
अमेरिका के न्यूयॉर्क में महात्मा गांधी की एक प्रतिमा को दो हफ्ते के भीतर दूसरी बार तोड़ने की घटना हुई है. यहां एक मंदिर के सामने लगी बापू की इस प्रतिमा को ना सिर्फ तोड़ा गया है, बल्कि उपद्रवियों ने इस पर आपत्तिजनक शब्द भी लिखे हैं.
अमेरिका में गांधी प्रतिमाओं पर हाल में कई हमले हुए हैं. ताजा घटना 16 अगस्त की है. जहां तड़के सुबह गांधी प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया. ये मूर्ति श्री तुलसी मंदिर के सामले लगी है. पुलिस के हवाले से स्थानीय मीडिया ने खबर दी है कि 6 लोगों ने इस मूर्ति को नुकसान पहुंचाया. इतना ही नहीं मूर्ति पर स्प्रे पेंट से अभद्र टिप्पणियां भी लिखी गई हैं.
रिपोर्ट में कहा गया है कि तीन अगस्त को भी महात्मा गांधी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की घटना हुई थी. तब पुलिस ने घटना का एक वीडियो रिलीज किया था. सीसीटीवी कैमरे की इस फुटेज में पता चलता है कि मूर्ति पर हमला करने वाले 25 से 30 साल की आयु के युवक थे. संदिग्ध एक सफेद रंग की मर्सडीज बेंज से मौके से फरार हो गए. साथ में एक और डार्क रंग की कार थी, जिसके टोयोटा कैमरी कार होने का अंदेशा है.
इस बीच न्यूयॉर्क स्टेट एसेंबली की सदस्य जेनीफिर राजकुमार ने घटना की निंदा की है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग रखी है.
महात्मा गांधी की ये मूर्ति हाथ से बनी हुई है. पिछली बार इस मूर्ति को सिर्फ नुकसान पहुंचाया गया था, लेकिन इस बार मूर्ति को पूरी तरह से तोड़ दिया गया है. इस साल 14 जुलाई को कनाडा में भी इसी तरह की एक घटना हुई थी, जहां गांधी की प्रतिमा के साथ तोड़-फोड़ की गई थी. वहीं इस साल फरवरी में न्यूयॉर्क के मैनहैटन इलाके में भी महात्मा गांधी की एक प्रतिमा को तोड़ा गया था.

ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले को लेकर मचे घमासान के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कल मीडिया के सामने आकर युद्ध को लेकर कई बड़ी बातें कहीं नेतन्याहू ने ईरान के साथ संघर्ष में अमेरिका को घसीटने की फर्जी खबरों का खंडन किया. कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति हमेशा वही निर्णय लेते हैं जो उन्हें अमेरिका के हित में लगता है. उन्होंने ईरान के साथ चल रहे संघर्ष के दौरान इजरायल और अमेरिका के तालमेल की भी प्रशंसा की.

जिस ईरान को बर्बाद करने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप निकले थे. अब लगता है कि उनका पैर उसी ईरान के 'तेल' पर फिसल गया है. और इसलिए वो एक बार फिर पूरी दुनिया को 'चौंकाने' वाला फैसला ले सकते हैं. और ये फैसला ईरान के तेल की Sale से जुड़ा है. ईरान को पूरी तरह से अलग-थलग करने और हर चीज के लिए 'मोहताज' बनाने की कोशिश करने वाले ट्रंप अब खुद ईरान के तेल से प्रतिबंध हटा सकते हैं. और तेल की Sale करने की अनुमति दे सकते हैं? अब सवाल ये है कि जब ट्रंप खुद ईरान के तेल की बिक्री के लिए तैयार हैं, तो वो ईरान से युद्ध क्यों लड़ रहे हैं? क्या वाकई ईरान ने ट्रंप को ऐसा करने के लिए मजबूर कर दिया है, या ट्रंप अपने ही फैसलों की फांस में फंस चुके हैं?











