
US के F-35 फाइटर जेट की इमरजेंसी लैंडिंग, ईरान का दावा- हमने किया हमला
AajTak
अमेरिका के सबसे एडवांस्ड फाइटर जेट F-35 को लेकर बड़ी सूचना सामने आ रही है. कॉम्बैट मिशन के दौरान इस स्टेल्थ जेट को नुकसान पहुंचा, जिसके बाद उसे इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. इस फाइटर जेट की कीमत 100 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा है.
वेस्ट एशिया में जारी संघर्ष के बीच अमेरिकी सेना के सबसे आधुनिक F-35 फाइटर जेट को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. कॉम्बैट मिशन के दौरान इस स्टेल्थ विमान को काफी नुकसान पहुंचने की आशंका है, जिसके बाद उसे इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है. ये फाइटर जेट ईरान में सैन्य मिशन पर था. उसी समय ईरान की ओर से हमले का दावा किया गया. हालांकि, आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, US सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने कहा कि पांचवीं पीढ़ी के स्टेल्थ जेट ने मिडिल ईस्ट में स्थित एक अमेरिकी एयरबेस पर इमरजेंसी लैंडिंग की है. उन्होंने कहा कि पायलट सुरक्षित है. उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है. इस युद्ध में पहली बार होगा जब ईरान ने सीधे तौर पर अमेरिकी विमान को निशाना बनाया है.
इस जंग में अमेरिका और इजरायल, दोनों ही F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों का इस्तेमाल कर रहे हैं. F-35 फाइटर जेट दुनिया के सबसे आधुनिक स्टेल्थ जेट में गिना जाता है. इसकी कीमत 100 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा है. यह विमान अपनी रडार से बचने की क्षमता और एडवांस्ड हथियार प्रणालियों के लिए जाना जाता है. यह घटना इस बात का संकेत है कि युद्ध अब जटिल होता जा रहा है.
यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब अमेरिकी प्रशासन ईरान के खिलाफ अपने अभियान में बड़ी सफलता का दावा कर रहा है. अमेरिका के रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने कहा कि इस संघर्ष में वो निर्णायक जीत हासिल करने की ओर हैं. ईरान की हवाई सुरक्षा प्रणाली लगभग पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है. उसकी नेवी और एयरफोर्स भी पूरी तरह खत्म हो चुका है.
इसी के साथ ईरानी नौसेना से जुड़े अहम ठिकानों को निशाना बनाए जाने की बात सामने आई है. इनमें मिसाइल से लैस युद्धपोत, सहायक जहाज, गश्ती नावें और गार्ड जहाज शामिल हैं, जो समुद्री सुरक्षा और हमलावर क्षमता का मुख्य आधार माने जाते हैं. इसके अलावा एक पोर्ट कमांड सेंटर भी निशाने पर रहा, जहां से नौसैनिक अभियानों की निगरानी किया जाता है.

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.










