
न्यूड वीडियो कॉल, स्क्रीन शॉट शेयर करने की धमकी और बुजुर्ग से हो गई 12.8 लाख की ठगी
AajTak
पीड़ित बुजुर्ग को 18 जुलाई को एक व्हाट्सऐप कॉल आया था. जैसे ही बुजुर्ग ने इसे रिसीव किया, उन्हें बिना कपड़ों की एक लड़की बैठाई दिखाई दी. जब तक शख्स कुछ समझ पाता, लड़की ने पीड़ित का वीडियो कॉल में स्क्रीन शॉट ले लिया. इसके बाद उन्हें ये स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी जाने लगी.
दिल्ली पुलिस ने महिला के साथ वीडियो कॉल के अश्लील स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर एक बुजुर्ग व्यक्ति से कथित तौर पर 12.8 लाख वसूलने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.
दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने मंगलवार को राजस्थान के रहने वाले बरकत खान और रिजवान को गिरफ्तार किया है.
शिकायत के मुताबिक, पीड़ित बुजुर्ग को 18 जुलाई को एक व्हाट्सऐप कॉल आया था. जैसे ही बुजुर्ग ने इसे रिसीव किया, उन्हें बिना कपड़ों की एक लड़की बैठाई दिखाई दी. जब तक शख्स कुछ समझ पाता, लड़की ने पीड़ित का वीडियो कॉल में स्क्रीन शॉट ले लिया.
इसके बाद उसके पास अलग अलग नंबरों से कॉल आने लगा. फोन करने वाले उसे धमकी देते कि वे दिल्ली के साइबर क्राइम से बोल रह हैं. इसके बाद कॉल करने वाले लोगों ने पीड़ित बुजर्ग से स्क्रीनशॉट ऑनलाइन शेयर करने की धमकी देकर पैसे मांगे.
जब पीड़ित ने पैसे नहीं दिए तो आरोपी ने लड़की की एक फोटो भेजी, जिसमें कथित तौर पर वह मृत दिख रही थी. इसके बाद फिर आरोपियों ने बुजुर्ग को धमकी दी. ऐसे में बुजुर्ग ने आरोपी द्वारा दिए गए बैंक खाते में 12,80,000 रुपए ट्रांसफर कर दिए.
पुलिस उपायुक्त रोहित मीना ने बताया कि टीम ने सबसे पहले बरकत खान को अलवर से गिरफ्तार किया. उसके पास से तीन मोबाइल फोन और कई सिम कार्ड बरामद किए गए.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











