
न्यूजीलैंड से पंजाब पहुंचा युवक का शव, दो लोगों ने पार्क में किया था मर्डर
AajTak
पंजाब के रहने वाले एक लड़के की बीते दिनों न्यूजीलैंड में हत्या कर दी गई थी. सोमवार को उसकी डेडबॉडी घर पहुंची. मामला गुरदासपुर के गांव कोटली शाहपुर का है. 8 दिन पहले एक पार्क में ड्यूटी के दौरान वहां के दो लोगों ने उसकी हत्या का दी थी.
पंजाब के रहने वाले एक लड़के की बीते दिनों न्यूजीलैंड में हत्या कर दी गई थी. सोमवार को उसकी डेडबॉडी घर पहुंची. बेटे की लाश देख परिवार में कोहराम मच गया. भारी संख्या में इलाके के लोग परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे. इसके बाद लड़के का अंतिम संस्कार किया गया.
मामला गुरदासपुर के गांव कोटली शाहपुर का है. यहां रहने वाला रमनदीप सिंह 5 साल पहले अच्छे भविष्य के लिए न्यूजीलैंड गया था. 8 दिन पहले एक पार्क में ड्यूटी के दौरान वहां के दो लोगों ने शराब के नशे में उसकी हत्या का दी. जैसे ही इस घटना की सूचना घरवालों को मिली, कोहराम मचा गया.
एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड था लड़का
बेटे की डेडबॉडी घर लाने की कोशिशें शुरू हुईं. इसके बाद सोमवार को युवक का शव पहुंचा और अंतिम संस्कार किया गया. उसके पिता धंना सिंह ने बताया कि रमनदीप 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2018 में न्यूजीलैंड गया था. वहां एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था.
'शराब पी रहे लोगों से पार्क से जाने के लिए कहा'
बीते दिन उसके एक दोस्त को फोन पर सूचना मिली कि रमनदीप की मौत हो गई है. बताया गया कि पार्क में ड्यूटी करता था. पार्क बंद करके जाने लगा, तभी वहां पर शराब पी रहे दो लोगों से वहां से जाने के लिए कहा. इस पर उन्होंने ने उसका मर्डर कर दिया.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











