
न्यूजीलैंड: महिला फुटबॉल विश्व कप के उद्घाटन से पहले गोलीबारी में 2 की मौत, हमलावर ढेर
AajTak
न्यूज़ीलैंड के ऑकलैंड में गोलीबारी में 2 लोगों की मौत हो गई. न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री ने कहा कि गुरुवार को महिला फुटबॉल विश्व कप के उद्घाटन से कुछ घंटे पहले मध्य ऑकलैंड में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई.
न्यूज़ीलैंड के ऑकलैंड में गोलीबारी में 2 लोगों की मौत हो गई. न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री ने कहा कि गुरुवार को महिला फुटबॉल विश्व कप के उद्घाटन से कुछ घंटे पहले मध्य ऑकलैंड में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई. हालांकि उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा के खतरे से जुड़ा मामला नहीं है और टूर्नामेंट योजना के अनुसार शुरू होगा. पुलिस ने बंदूकधारी को भी मार गिराया है.
प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिंस ने न्यूजीलैंड में हुई गोलीबारी पर दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट योजना के अनुसार आगे बढ़ेगा. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, एक निर्माण स्थल पर हुई गोलीबारी में पुलिस अधिकारियों सहित छह लोग घायल हो गए. बता दें कि इस टूर्नामेंट की मेजबानी न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया साथ मिलकर कर रहे हैं.
सभी खिलाड़ी और कर्मचारी सुरक्षित ऑकलैंड के ईडन पार्क में महिला फुटबॉल विश्व कप के उद्घाटन मैच से कुछ घंटे पहले ही सिटी सेंटर की व्यस्त सड़कों में से एक में गोलीबारी हुई है. न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री ने बयान जारी कर बताया कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा नहीं है. इसके अलावा ऑकलैंड में मौजूद अमेरिकी राष्ट्रीय टीम ने एक बयान जारी कर कहा कि उसके सभी खिलाड़ी और कर्मचारी सुरक्षित हैं.
पुलिस की ओर से बताया गया कि बंदूकधारी निर्माण स्थल के पास बंदूक को लहराता हुए आगे बढ़ा और उसने फायरिंग शुरू कर दी. आरोपी की ओर से कई राउंड गोली चलाई गई. थोड़ी देर बाद पुलिस ने उसे ढेर कर दिया.
न्यूजीलैंड के पीएम ने कहा कि एक चश्मदीद ने पुलिस को फोन करके सेंट्रल ऑकलैंड में लोअर क्वीन सेंट की एक इमारत में बंदूक से गोली चलाने वाले एक व्यक्ति की सूचना दी. इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. मुझे अत्यंत दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई है. पीएम ने कहा कि इस घटना में छह अन्य घायल हो गए हैं. उन्हें ऑकलैंड अस्पताल ले जाया गया है.
शॉटगन से लैस था हमलावर पीएम के बयान के मुताबिक, अपराधी पंप एक्शन शॉटगन से लैस था. उसने इमारत के ऊपर पहुंचने पर खुद को एक लिफ्ट में बंद कर लिया. मैं न्यूजीलैंड पुलिस के बहादुर सिपाहियों और महिलाओं को धन्यवाद देना चाहता हूं जो दूसरों की जान बचाने के लिए खुद आगे आए.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











