
न्यूजीलैंड ने रद्द किया पाकिस्तान दौरा, ट्विटर पर माइकल वॉन से भिड़े PAK प्रशंसक
AajTak
माइकल वॉन ने ट्वीट कर कहा कि पाकिस्तान के लिए ये शर्म की बात है. अंतिम समय में लिए जाने वाले इस तरह के फैसले से खेल को बड़ा आर्थिक नुकसान पहुंचाते हैं.
न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम को पाकिस्तान में तीन एकदिवसीय और पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी थी. पहला मुकाबला आज यानी 17 सितंबर को ही रावलपिंडी में खेला जाना था. पहले मुकाबले से ठीक पहले न्यूजीलैंड ने अपना पाकिस्तान दौरा सुरक्षा कारणों से रद्द कर दिया. न्यूजीलैंड क्रिकेट की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सुरक्षा को लेकर मिल रहे अलर्ट को देखते हुए उनके लिए ये दौरा जारी रखना संभव नहीं था. Such a shame for Pakistan Cricket .. These late call offs will damage the game hugely financially .. Hopefully security issues can be resolved to allow cricket to be played again in Pakistan .. !!

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











