
न्यूजीलैंड के सबसे बड़े शहर में फिर से लॉकडाउन, नए कोरोना वायरस के बाद मची खलबली
AajTak
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने बताया कि बाकी देश को भी अत्यधिक प्रतिबंधों के अंदर रखा जाएगा, ताकि ऑकलैंड शहर के अलावा बाकी जगह लॉकडाउन न लगाना पड़े.
न्यूजीलैंड के सबसे बड़े शहर में तीन दिन का लॉकडाउन लगाया जा रहा है. ये लॉकडाउन रविवार की आधी रात से लागू हो जाएगा. सरकार ने ये फैसला शहर में मिले नए कोरोना वायरस के केस सामने आने के बाद लिया है. न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने कैबिनेट के महत्वपूर्ण सदस्यों के साथ मीटिंग करने के बाद शनिवार शाम में ये फैसला लिया है. प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने कहा कि वे तब तक सतर्क रहेंगी, जब तक कि उन्हें शहर में आए नए कोरोना वायरस के बारे में पूरी तरह से सही जानकारी नहीं मिल जाती. ये भी जानकारी जुटाई जा रही है कि क्या नया कोरोना वायरस पहले के मुकाबले अधिक संक्रामक है? जेसिंडा अर्डर्न ने बताया कि बाकी देश को भी अत्यधिक प्रतिबंधों के अंदर रखा जाएगा ताकि ऑकलैंड शहर के अलावा बाकी जगह लॉकडाउन न लगाना पड़े. रविवार के दिन न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य अधिकारीयों ने सूचना दी कि ऑकलैंड में एक ही परिवार के तीन सदस्य ऐसे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं जिसकी पहचान नहीं की जा सकी है. इसलिए शहर में नए कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए एहतियातन लॉकडाउन का फैसला लिया गया है.
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











