
नौकरी या मेंटल टॉर्चर! 24 घंटे काम, 600 ग्रुप चैट, रिजाइन के बाद महिला ने सुनाई स्टोरी
AajTak
तांग नाम वाली महिला दक्षिण-पश्चिमी चीन के सिचुआन प्रांत के नानचोंग में शॉपिंग सेंटर डिजाइन करने वाली एक कंपनी में काम कर रही थी. एक दिन जब उसने नौकरी छोड़ी तो उसे काम से जुड़े ग्रुप चैट्स को छोड़ने में कुल 3 घंटों का समय लगा क्योंकि ये लगभग 600 ग्रुुप्स थे जिनपर वह उपलब्ध रहती थी.
अक्सर लोग नौकरी में प्रेशर के चलते परेशान रहते हैं. कई लोगों को ऑफिस आवर के बाद भी हमेशा चैट और फोन पर लगे रहना पड़ता है तो कई लोगों को 12-12 घंटे की शिफ्ट करनी पड़ती है. लेकिन चीन में एक महिला की नौकरी का प्रेशर जानकर अच्छे- अच्छे हैरान रह जाएंगे.
ऑफिस से जुड़े 600 ग्रुप्स में थी महिला
तांग नाम वाली महिला दक्षिण-पश्चिमी चीन के सिचुआन प्रांत के नानचोंग में शॉपिंग सेंटर डिजाइन करने वाली एक कंपनी में काम कर रही थी. एक दिन जब उसने नौकरी छोड़ी तो उसे काम से जुड़े ग्रुप चैट्स को छोड़ने में कुल 3 घंटों का समय लगा. अब आप सोचेंगे की उसे इसके लिए तीन घंटे का समय कैसे लग सकता है तो जान लीजिए कि दरअसल वह कुल 600 ग्रुप्स में जुड़ी हुई थी. जी हां आपने सही पढ़ा, 600 वी चैट ग्रुप्स. उसने पूरा किस्सा सोशल मीडिया पर सुनाया.
सैकड़ों छोटे बिजनेस क्लाइंट्स के लिए ग्रुप्स
दरअसल, उसने चीन के सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया ऐप वीचैट पर बड़ी संख्या में ग्रुप्स बनाए थे, क्योंकि सैकड़ों छोटे बिजनेस क्लाइंट्स को इंडिवीजुअल अटैंशन की जरूरत थी. तांग के काम में प्रत्येक स्टोर के लिए डिज़ाइन की जाँच करना और उस पर हस्ताक्षर करना शामिल था, और चैट ग्रुप के जरिए इस प्रोसेस पर डिस्कशन होता था.
24 घंटे रहना पड़ता था ऑनलाइन

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.












