
नौकरी छोड़ 'कैटरीना' बन गई सफाईकर्मी, अब फ्री में करती है दूसरों का घर साफ! खुद बताई वजह
AajTak
कटरीना औरी नाम की महिला फ्री में घरों की सफाई कर रही हैं, उनको सफाई करना बहुत ही ज्यादा पसंद है. उनके टिकटॉक पर 78 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं. महिला का मकसद दुनिया घूमना है. उन्होंने कुछ समय पहले ही नौकरी छोड़ी और 'क्लीनिंग' को अपना फुलटाइम करियर बना लिया. महिला को हाल में एक स्पॉन्शरशिप भी मिली है.
जॉब छोड़कर एक महिला दुनिया भर में घूम-घूमकर गंदे घरों की फ्री में सफाई कर रही है. महिला खुद को 'क्वीन ऑफ क्लीनिंग' कहती है. दो दिन में घर की सफाई कर महिला चकाचक कर देती है.
29 साल की कटरीना औरी फिनलैंड की रहने वाली हैं. कटरीना कहती हैं कि सफाई करना उन्हें बेहद पसंद है, इसी कारण उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी और दुनिया में घूम-घूमकर सफाई कर रही हैं. वह सफाई से जुड़े तमाम टिप्स भी शेयर करती हैं, टिकटॉक पर उनके 78 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं.
सोशल मीडिया पर पॉपुलैरिटी की वजह से कटरीना को स्पॉन्सरशिप भी मिल गई है. सफाई वाले वीडियोज से उनकी जो भी कमाई होती है, उससे उनके ट्रैवल का खर्चा निकल जाता है. कैटरीना जिसके यहां भी साफ-सफाई करती हैं, उस क्लाइंट्स से वह एक भी पैसा चार्ज नहीं करती हैं.
'साउथ वेस्ट न्यूज सर्विस' से बात करते हुए उन्होंने कहा,'मैं गंदगी से नहीं डरती हूं, बल्कि गंदगी मुझसे डरती है.' साफ सफाई की किट पहनकर कैटरीना दो दिन के अंदर पूरा घर साफ कर देती है. कैटरीना ने बताया उन्होंने क्लीनिंग करियर की शुरुआत में सबसे पहले तीन बच्चों की मां के घर में सफाई की. घर साफ हो जाने के बाद इस महिला ने उन्हें धन्यवाद कहा, वहीं बच्चों ने गले लगा लिया.
शुरुआत में कटरीना का ट्रैवल का और क्लीनिंग सप्लाई का प्रति विजिट का खर्चा 24 हजार रुपये के आसपास आता था.
ऐसे होती है कैटरीना की कमाई

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












