
नौकरी छोड़ ग्रामीण युवकों ने शुरू किया ये काम, डबल हो गई इनकम!
AajTak
रायपुर जिले के एक छोटे से गांव में रहने वाले 32 साल के ज्ञानेंद्र शुक्ला और 30 साल के जय वर्मा यूट्यूब चैनल की वजह से चर्चा में आ गए हैं. इन दोनों ने अपनी नौकरी छोड़कर यूट्यूब पर वीडियो बनाना शुरू किया था. और आज वे हर महीने 40 हजार रुपये से अधिक कमा रहे हैं.
छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाके के 2 युवकों ने नौकरी छोड़कर यूट्यूब वीडियो बनाने का काम शुरू किया. पहले वे महीने के तकरीबन 15 हजार रुपये कमाते थे. आज वे चैनल से करीब 40 हजार रुपये की कमाई कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाके से आने वाले इन युवकों की कहानी बेहद दिलचस्प है. ये लोग यूट्यूब वीडियो बनाकर, अपने बॉलीवुड वाले ख्वाब को भी पूरा कर रहे हैं.
हम बात कर रहे हैं, रायपुर जिले के एक छोटे से गांव तुलसी में रहने वाले, 32 साल के ज्ञानेंद्र शुक्ला और 30 साल के जय वर्मा की. ज्ञानेंद्र और जय के साथ गांव के दर्जनों लोग उनके वीडियोज में एक्टिंग करते हैं.
उन्होंने 2018 में अपने Being Chhattisgarhiya चैनल की शुरुआत की थी. तब से लेकर आज तक वे इस पर करीब 200 वीडियो अपलोड कर चुके हैं. ये वीडियोज ठेठ देसी अंदाज में होते हैं जिसमें एक्शन, ड्रामा, एजुकेशन यानी वो सबकुछ जो किसी बॉलीवुड फिल्म में होता है.
'भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया हमें जाने'
रॉयटर्स से बात करते हुए ज्ञानेंद्र शुक्ला कहते हैं- शुरुआत में हमें इस बात की जानकारी नहीं थी कि किस तरह के वीडियो बनाना है और कैसे बनाना है. हमने शूट करने और पब्लिश करने के लिए मोबाइल फोन का उपयोग करना शुरू किया लेकिन बाद में एहसास हुआ कि हमें इसे अपग्रेड करना चाहिए. जिसके बाद हमने पूरी तैयारी के साथ इसी दिशा में काम करना शुरू कर दिया.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











