
नौकरी छूटने पर नहीं सताएगी EMI की चिंता, ये बीमा लेकर बेफिक्र रहें
AajTak
बीमाधारक अपनी पॉलिसी में जॉब कवर ऐड करा सकते हैं. यह कवर किसी गंभीर बीमारी या दुर्घटना के चलते नौकरी छूटने की स्थिति में मिलता है. कुछ प्रॉडक्ट बड़े पर्सनल लोन (Personal Loan) के लिए भी कवरेज देते हैं. जॉब छूटने पर ये पॉलिसी कुछ समय के लिए होम लोन (Home Loan) जैसे बड़े कर्जों की ईएमआई भरने की टेंशन से राहत देते हैं.
आने वाले समय में क्या होने वाला है, यह कोई नहीं जानता है. हर किसी का भविष्य अनिश्चित होता है. खासकर कोरोना महामारी के इस दौर में अनिश्चितता का रिस्क साफ उभरकर सामने आया है. लाखों ऐसे लोगों की नौकरियां (Job Loss) चली गईं, जिन्होंने कभी सपने में भी ऐसा नहीं सोचा था. ऐसे लोगों को सबसे अधिक चोट पहुंची पेंडिंग ईएमआई (Pending EMI) से. जॉब छूटने के बाद इन लोगों के सामने ईएमआई भरने का संकट खड़ा हो गया. हालांकि अगर अच्छे से प्लान किया जाए तो इस संकट से निपटने की तैयारी की जा सकती है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












