
'नौकरी के लिए धक्के खाता भारत का भविष्य...', जॉब इंटरव्यू में उमड़ी भीड़ पर बोले राहुल गांधी
AajTak
राहुल गांधी ने X पर वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा कि, 'बेरोज़गारी की बीमारी' भारत में महामारी का रूप ले चुकी है और भाजपा शासित राज्य इस बीमारी का 'एपिसेंटर' बन गए हैं. एक आम नौकरी के लिए कतारों में धक्के खाता ‘भारत का भविष्य’ ही नरेंद्र मोदी के ‘अमृतकाल’ की हकीकत है.'
गुजरात के भरूच से आया जॉब इंटरव्यू का वीडियो सत्ता के गलियारे में चर्चा का विषय बन गया है. सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस वीडियो को x पर पोस्ट किया है और केंद्र सरकार पर हमला बोला है. दरअसल भरूच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक इंटरव्यू सेंटर पर युवाओं की भीड़ लगी हुई है. सभी यहां जॉब इंटरव्यू के लिए आए थे. इस दौरान भीड़ में भगदड़ जैसे हालात बन जाते हैं. भीड़ के दबाव के कारण रेलिंग टूट जाती है, जिससे एक छात्र गिरकर घायल हो गया.
राहुल गांधी ने शेयर किया वीडियो राहुल गांधी ने X पर वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा कि, 'बेरोज़गारी की बीमारी' भारत में महामारी का रूप ले चुकी है और भाजपा शासित राज्य इस बीमारी का 'एपिसेंटर' बन गए हैं. एक आम नौकरी के लिए कतारों में धक्के खाता ‘भारत का भविष्य’ ही नरेंद्र मोदी के ‘अमृतकाल’ की हकीकत है.'
गुजरात के भरूच स्थित एक होटल में नौकरी के लिए इंटरव्यू रखा गया था. इस दौरान यहां आवेदकों की भीड़ इकट्ठी हो गई. इंटरव्यू के लिए जुटी इस भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई. सामने आया है कि ये इंटरव्यू भरूच के अंकलेश्वर में निजी कंपनी में नौकरी के लिए रखा गया था. जिसके लिए बड़ी संख्या में युवा आवेदक इकट्ठा हुए थे. भीड़ इतनी बढ़ गई थी कि उसे नियंत्रित करना मुश्किल हो गया.
अलग-अलग 10 जगहों के लिए कंपनी ने इंटरव्यू रखा था. शिक्षित युवाओं की भीड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. यह वीडियो 1 या 2 दिन पुराना बताया जा रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि भीड़ बेकाबू हो गई थी और नतीजा यह हुआ कि होटल के बाहर की रेलिंग टूटने से युवक नीचे गिर गया. साथ ही रेलिंग के सामने खड़े वाहनों को भी नुकसान पहुंचा.
पांच जगहों के लिए थी वैकेंसी बता दें कि, एंकलेश्वर की एक होटल में वॉक इन इन्टरव्यू मंगलवार को रखे गए थे. जिसमें पांच जगहों के लिए वैकेंसी थी और कैंडिडेट्स को बुलाया गया था. इसके लिए केमिकल इंडस्ट्री के अनुभव वाले युवाओं की जरूरत थी. शिफ्ट इंचार्ज के लिए योग्यता बीइ इन केमिकल की डिग्री और 6 से 10 साल का अनुभव मांग गया था.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








